कब्रिस्तान में दफनाया ‘शैतान’ का शव; मुठभेड़ में मारा गया था इफ्तेकार

बरेली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश इफ्तेकार उर्फ शैतान के शव को कैंट के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। रविवार को उसकी पत्नी बरेली पहुंची। इसके बाद इफ्तेकार के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। बरेली में नौ अक्तूबर की सुबह मुठभेड़ में मारे गए बदमाश इफ्तेकार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान का शव रविवार को कैंट क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। तीन दिन से पुलिस उसके 15 नाम और सात पते लेकर घूम रही थी, लेकिन उसका सही पता नहीं मिल सका था। एक लाख के इनामी बदमाश शैतान की पत्नी संभल से यहां पहुंची।

पुलिस व संस्था अवाम-ए-खिदमात कमेटी के सहयोग से शव को दफन कराया। बदमाश के चार बच्चे भी हैं। सूत्रों के मुताबिक शैतान अपनी बस्ती से एक लड़की को ले आया था। इसके बाद से बस्ती में उसका काफी विरोध था और वह वहां नहीं जाता था। परिवार से भी उसका खास लगाव नहीं था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के काफी प्रयास के बाद उसकी पत्नी को लाया जा सका। संभल जिले के गांव भूपखेड़ी के प्रधान भी उसकी पत्नी के साथ आए थे। इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। रविवार सुबह जब कैंट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया तो एहतियात के तौर पर काफी पुलिसबल मौजूद रहा।

रिकॉर्ड में इफ्तेकार के 15 नाम

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के उदयपुर गांव में एक साल पहले हुई डकैती में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश इफ्तेकार उर्फ शैतान को पुलिस ने नौ अक्तूबर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। उसके पास धूम नाम से जो आधार कार्ड मिला, उससे उसकी पहचान जगत भट्ठा ग्राम भूपखेड़ी थाना टीला मोड़ गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस को जांच में पता लगा कि उसका असली नाम इफ्तेकार उर्फ शैतान है, लेकिन शाम तक उसके 15 नाम और सात जिलों में उसका आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया।ये नाम आए थे सामने

इफ्तेकार, धूम, लड्डे, सोल्जर, लोधा, सैदान, शाकिर, रोहित, मोटा, शैतान, इफ्तखार, इस्तेकार, फिरोज, इश्तहार और फौजी।

बदमाश इफ्तेकार के सात पते

– बरी चौक, कादरगंज रोड, थाना गंज डुंडवारा, जिला कासगंज।
– जगत भट्टा ग्राम भूपखेड़ी, थाना टीला मोड़, जिला गाजियाबाद।
– ग्राम मखरेडा, थाना मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद।
– मोहल्ला मुकर्रमपुर, कस्बा सीरसी, जनपद संभल।
– दुर्वेदी थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर।
– आलमपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर।
– ग्राम डेराबोजी, थाना परौर, जनपद शाहजहांपुर।
– इन सात जिलों में मिले 19 मुकदमे

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000