उत्तरप्रदेशगाजियाबाद सड़क पर नग्न अवस्था में घूमती दिखी महिला का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, पुलिस कर रही जांच By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jun 27, 2024 2,895 गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोहन नगर क्षेत्र से शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला नग्न अवस्था में बीच सड़क पर घूमती हुई नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल माडिया में वायरल वीडियो बीती रात 8 से 9 बजे के बीच का बताया जा रहा है। बता दें कि गाजियाबाद का मोहन नगर चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ट्रांस हिंडन ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। समाचार 2,895 Share