अजब-गजब:भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार को रात 12 बजे फोन कर युवक ने मांगी शराब, ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली के नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्रपाल गंगवार इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। संसद में शपथ लेने के दौरान जहां एक ओर छत्रपाल ने जय हिंदू राष्ट्र बोला तो संसद में हंगामा शुरू हो गया। वहीं अब सांसद छत्रपाल गंगवार से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। जहां एक युवक सांसद को फोन करके शराब की डिमांड कर रहा है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक ने देर रात सांसद को किया फोन

मिली जानकारी के अनुसार बरेली के भोजीपुरा निवासी एक युवक ने सांसद छत्रपाल गंगवार को देर रात 12 बजे फोन किया। युवक फोन पर सांसद से कहता है कि रात दस बजे से पहले शराब की भट्टी बंद हो गई है। पहले तो सांसद छत्रपाल गंगवार उसकी बात को समझ नहीं पाए और बाद में जब उसकी बात समझ आई तो उसकी फटकार भी लगाई।

फोन पर ये हुई बात

अशर्फीलाल गंगवार: हेलो हां सर जी नमस्कार, छत्रपाल जी बोल रहे है।

सांसद छत्रपाल गंगवार: बोल रहा हूं।

अशर्फीलाल गंगवार: मैं अशर्फीलाल लाल गंगवार बोल रहा हूं, प्रणाम भट्टी 10 से पहले बंद हो गई है, उसके खिलाफ कार्रवाई कर दो।

सांसद छत्रपाल गंगवार: मैं समझा नहीं आपकी बात।

अशर्फीलाल गंगवार: 10 बजे से पहले भट्टी बंद हो गई तो फिर शराब दे नहीं रहे।

सांसद छत्रपाल गंगवार: आपको शराब की जरूरत होगी तो मैं भिजवाता हूं दिल्ली से।

अशर्फीलाल गंगवार: दिल्ली से भिजवाओगे

सांसद छत्रपाल गंगवार: और यहां कहां मिलेगी मैं जब दिल्ली में बैठा हूं तो दिल्ली से भिजवाऊंगा।

अशर्फीलाल गंगवार: चलो कोई बात नहीं आप दिल्ली बैठ जाओ।

सांसद छत्रपाल गंगवार: कहां के रहने वाले हो

अशर्फीलाल गंगवार: भोजीपुरा गांव पीपलसाना।

अशर्फीलाल गंगवार: नंबर आप हमारा सेव कर लो कभी जरुरत पड़ जाए।

सांसद छत्रपाल गंगवार: क्यों कर लें, दारू का इंतजाम करने के लिए, तुम अभी पहचान नहीं पाए मुझे, तुमने अभी पहचाना नहीं है मुझे, थोड़ी पहचान कर लो, गलतफहमी में मत रहना, जिस टाइप का समझ रहे हो मुझे, दारू के इंतजाम करवाऊंगा, जरा गलतफहमी निकाल देना, तुम दारू की बात कर रहे हो मैने कितने लोगों के घर तक छुड़वा दिए। तुमने मुझे अभी पहचाना नहीं है जरा पहचान जाओ फिर बात करना।

बता दें कि बरेली लोकसभा से नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्रपाल गंगवार लंबे समय से संघ से जुड़े हुए हैं। संघ से जुड़े होने की वजह से इस बार छत्रपाल गंगवार को भाजपा ने बरेली लोकसभा से टिकट दिया था। छत्रपाल गंगवार ने सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को हराकर जीत दर्ज की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000