विजिलेंस की टीम ने महिला PCS अधिकारी को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मथुरा। जिले में पीसीएस महिला अधिकारी को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। हाईवे थाना क्षेत्र इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लखनऊ की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

पिछले कई दिनों से शिकायत की जा रही थी कि डीपीआरओ पीसीएस किरण चौधरी काम के बदले पैसे मांग रही हैं। शिकायतकर्ता ने लखनऊ की विजिलेंस टीम से संपर्क किया था। इसके बाद मंगलवार को मथुरा डीपीआरओ के निजी आवास पर विजिलेंस की टीम पहुंची और रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम किरण चौधरी को टीम अपने साथ लखनऊ ले गई।

जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को लखनऊ विजिलेंस की टीम मथुरा हाईवे थाना क्षेत्र इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पहुंची। टीम ने डीपीआरओ किरण चौधरी के निजी आवास के पास जाल बिछा दिया। इस दौरान जैसे ही डीपीआरओ ने शिकायतकर्ता से रिश्वत ली तुरंत विजिलिंस की टीम ने दबोच लिया। इस दौरान टीम मे शामिल चार अधिकारियों ने किरण चौधरी के आवास की तलाशी ली तो लाखों रुपये नगदी भी मिली।

फ़िलहाल मौके पर जिले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने लखनऊ में जाकर मथुरा में तैनात डीपीआरओ किरण चौधरी के रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के प्राथना पत्र पर लखनऊ विजिलेंस टीम ने आवास पर आकर कार्रवाई की है। डीपीआरओ के आवास से महत्वपूर्ण फाइल भी बरामद की है। एंटी करप्शन की टीम डीपीआरओ को अपने साथ लखनऊ ले गई है।

बता दें कि पिछले तीन वर्षों से पीसीएस अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सिविल लाइन क्षेत्र राजीव भवन में किरण चौधरी का कार्यालय है, लेकिन डीपीआरओ अपना ज्यादातर ऑफिस का काम अपने निजी आवास पर करती थी। यहीं लोगों के संपर्क में रहती थी। फिलहाल जनपद में कोई भी अधिकारी इस पूरे प्रकरण को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण ने बताया कि डीपीआरओ को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। डीपीआरओ काम करने की एवरेज में 70 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं। शिकायतकर्ता ने लखनऊ विजिलेंस टीम से संपर्क किया। इसके बाद मंगलवार को टीम में एसपी महिला समेत पांच अधिकारी डीपीआरओ के घर पर छापा मारा और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000