उत्तरप्रदेशहमीरपुर दो ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन लोग जिंदा जले By Pratibha Rajdar Last updated Feb 4, 2025 132 उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात कानपुर-सागर राजमार्ग पर छिरका गांव के निकट हुई जब कबरई से गिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रक, सामने से आ रहे अन्य ट्रक से टकरा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनीता पहल ने बताया कि टक्कर के कारण दोनों ट्रक में आग लग गई जिससे तीन लोग जिंदा जल गए। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज गौतम (30), कपिल (24) और कुंवर राजपूत (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद राजमार्ग पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। समाचार 132 Share