प्रतापगढ़ में स्कूल जा रही शिक्षिका को जलाने वाले आरोपी विकास यादव की भी हुई मौत

प्रतापगढ़। एक निजी स्कूल की शिक्षिका नीलू यादव (22) की हत्या के आरोपी विकास यादव की भी मौत हो गई। यह घटना कोहंडौर थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार सुबह नीलू अपनी चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही थी। रास्ते में उसके मामा के बेटे विकास यादव से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान कहासुनी होने पर विकास ने अपने साथ लाए पेट्रोल से नीलू को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी नीलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास भी बुरी तरह जल गया। पहले उसे सीएचसी कोहंडौर और फिर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

सुसाइड नोट से खुलासा…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास की जेब से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि वह खुद भी मरने की नीयत से आया था। उसने लिखा था— “जो मन-मस्तिष्क में समाई, वह अब दूसरे की होने जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। अब नीलू के साथ दुनिया छोड़ने जा रहा हूं।” हालांकि, घटना की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन सुसाइड नोट एक उलझे हुए प्रेम संबंध की ओर इशारा कर रहा है।

शादीशुदा था आरोपी…

सुसाइड नोट में विकास ने यह भी लिखा कि उसके घरवाले और दोस्त उसे माफ कर दें। उसने बताया कि वह आठ साल से नीलू को अपनी जिंदगी मान चुका था और नीलू ने उससे शादी न करने का वादा किया था। विकास के मुताबिक, नीलू के कहने पर ही उसने 17 नवंबर 2024 को शादी की थी, लेकिन वह अपनी पत्नी को छोड़कर नीलू के साथ जीवन बिताने के लिए तैयार था।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया…

चंदौका के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल पटेल ने बताया कि विकास चंडीगढ़ में अपने पिता के साथ प्राइवेट कंपनी में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही घर लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, नीलू अपने ननिहाल चंदौका में रहती थी और पिछले छह साल से एक स्कूल में पढ़ा रही थी। विकास भी एक साल पहले तक उसी स्कूल में शिक्षक था, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। परिवारवालों को इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी। जब नीलू की शादी की बात शुरू हुई, तो वह करीब छह महीने पहले अपने ननिहाल से घर लौट आई थी। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     माफिया अनुपम व परिजनों की 9.83 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क, तीन जिलों में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई     |     डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, फंडिंग रोकने की धमकी पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दायर किया मुकदमा     |     यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक     |     भाजपा नेता के बेटे से मारपीट का आरोप, थाने में हंगामा, एसआई और एक पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, एएसपी को सौंपी गई जांच     |     मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार की गला रेत कर हत्या, धड़ से अलग हुआ सिर     |     भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ब्रेजा कार, 6 लोगों की मौके पर ही हुई मौत, 2 घायल     |     चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार,पहले भी कर चुकी है पति को मारने की कोशिश     |     नीले ड्रीम और सांप के बाद अब ट्राली बैग में मिला शव, बेवफा पत्नी ने प्रेमी भांजे के साथ सौदी से लौटे पति का किया कत्ल     |     3 बच्चों की मां देवर के साथ हुई फरार , पैसे और जेवर ले गई साथ, बच्चे पुलिस से लगा रहे गुहार     |     दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000