घर में पत्थर लगाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

अमरोहा। घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मकान मालिक ने ग्वालियर के ठेकेदार को चार लाख रुपये में ठेका दे दिया। तीन लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। परंतु चार दिन काम करने के बाद ठेकेदार श्रमिकों सहित लापता हो गया। अब मकान मालिक की कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह है पूरा मामला…

नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी प्रथम में शैलेंद्र कुमार का परिवार रहता है। वह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने सितंबर 2024 में मकान में पत्थर लगाने का ठेका अनूप कुमार निवासी गल्ला कोधर गांधी रोड थाना आरके पुरी जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश को चार लाख रुपये में दिया था। पत्थर लगाने के लिए उन्होंने ठेकेदार के खाते में 27 सितंबर 2024 को दो लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। उसके बाद 4 व 5 अक्टूबर को भी ठेकेदार के कहने पर एक लाख रुपये फिर ट्रांसफर कर दिए।
ठेकेदार ने श्रमिकों के साथ काम शुरू कर दिया। परंतु चार दिन काम करने के बाद वह श्रमिकों सहित लापता हो गया। शैलेंद्र सिंह ने मोबाइल पर संपर्क किया। पहले तो कॉल रिसीव नहीं की तथा बाद में स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद, पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि इस मामले में अनूप सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत…

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। स्वजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए बिना मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा में 65 वर्षीय फूलसिंह का परिवार रहता है।

शनिवार की तड़के फूल सिंह गांव के निकट गजरौला-चांदपुर बायपास मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान गजरौला की दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण वह सड़क पर गिर पड़े। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया।

आनन फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल के पास ले गए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना मृतक का गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार तोमर ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000