उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ गैंगस्टर के अभियोग में वांछित अभियुक्त व 4 अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Dec 30, 2022 387 प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मान्धाता से उप निरीक्षक सुधीर कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझिगवां के पास से मु0अ0सं0- 274/22 धारा- 2/3 यूपी गैगेस्टर एक्ट, थाना फतनपुर में व मु0अ0सं0- 282/21 धारा- 3/5/8 गोवध अधिनियम, थाना देल्हूपुर में वांछित अभियुक्त मो0 हसीब पुत्र मो0 शरीफ निवासी रामपुर बन्तरी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को एक अदद स्पेलण्डर मोटर साइकिल व 04 अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना मान्धाता पर मु0अ0सं0- 390/2022 धारा- 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया व मोटर साइकिल को धारा- 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुधीर कुमार पाण्डेय मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। अपराध 387 Share