उत्तराखंड पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित में फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 30, 2022 383 देहरादून। पटेल नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को आखिरकार धर दबोच लिया गया है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने आज प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी ,दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ फरमान पुत्र बबलू उर्फ फैजान निवासी ग्राम गन गंदेवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष लगातार फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किए गए थे और 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उर्फ फरमान अपने ही गांव के साथियों के साथ गैंग बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उपरोक्त गैंग का गैंग लीडर अनवर उर्फ समीर है जिसे पुलिस टीम द्वारा आखिरकार धर दबोच लिया गया है। अभी तक दर्जनों इनामी बदमाश पकड़े जा चुके है और आगे भी बदमाशों की गिरफ्तारियों के लिए हमारा अभियान जारी है। अपराध 383 Share