काशी, अयोध्या और प्रयागराज समेत देश के 18 शहरों में चलेगी वाटर मेट्रो, बनेंगे घाटों पर स्टेशन

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी, रामनगरी अयोध्या और संगम नगरी समेत देश के 18 शहरों में वॉटर मेट्रो चलेगी। जलमार्ग से लोग ट्रैफिक जाम से बचते हुए यात्रा कर सकेंगे। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा। पत्तन,पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने इस प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया है।

वॉटर मेट्रो के लिए काशी,पटना और श्रीनगर में हुए सर्वेक्षण में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। काशी में इसके आठ स्थानों पर स्टेशन प्रस्तावित हैं, जहां से लोग वॉटर मेट्रो में सवार हो सकेंगे। इनमें रामनगर स्थित आईडब्ल्यूएआई टर्मिनल, शास्त्री घाट, संत रविदास घाट, चेतसिंह घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर (ललिता घाट), पंचगंगा घाट, नमो घाट, आदिकेशव घाट हैं।

राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक पर स्थित काशी, रामनगरी अयोध्या, संगम नगरी, पटना, कोलकाता शहरों में यह मेट्रो चलेगी। काशी में आईडब्ल्यूएआई ने ट्रैफिक अध्ययन पूरा कर लिया है। इसमें वॉटर मेट्रो के संचालन को जरूरी और उपयोगी माना गया है। इस श्रेणी में श्रीनगर, पटना, अहमदाबाद भी शामिल हैं।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार वॉटर मेट्रो पर्यावरण हितैषी होने के साथ लोगों को सुरक्षित, सुगम यात्रा का विकल्प मुहैया कराएगी। वॉटर मेट्रो शहरों में जनसंख्या के बढ़ते दबाव को देखते हुए भविष्य में सार्वजनिक परिवहन का सबसे बेहतर माध्यम साबित होगा।

अर्बन वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत आईडब्ल्यूएआई ने कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड को सर्वेक्षण की जिम्मेदारी दी है। 31 दिसंबर 2025 तक इन सभी शहरों में सर्वे पूरा कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश आईडब्ल्यूएआई ने दिया है।

बता दें कि इसमें 18 शहर शामिल हैं। पूर्वोत्तर में गुवाहाटी, तेजपुर, डिब्रूगढ़, उत्तर में श्रीनगर, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, पूर्व में पटना, कोलकाता, कटक, दक्षिण में कोल्लम, अलप्पुझा, मंगलौर, पश्चिम में गांधीनगर (अहमदाबाद), गोवा, सूरत, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000