एक साल की शादी का खतरनाक अंत,पत्नी को मारकर बेड के नीचे छिपाई लाश

बरेली के नवाबगंज में प्रेम विवाह के एक साल बाद ही पति ने मंगलवार को गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घर के बाहर ताला लगाकर घटना को लूट दिखाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में बेड के नीचे शव और पास ही रक्तरंजित हंसिया पड़ा मिला। रात में मायके वालों की तहरीर व घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने पति व देवर समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पति व देवर हिरासत में हैं। हाफिजगंज क्षेत्र के कमुआ गांव निवासी अनिल ने पिछले साल नवंबर में अनीता (21) से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ गांव के सामने ओम सिटी में परिवार के साथ रहने लगा।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने अनिल से पूछताछ की। उसने बताया कि घर में पत्नी अनीता व उसका (अनिल का) छोटा भाई सचिन साथ रहते थे। वह ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई, जबकि सचिन मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। मंगलवार सुबह दोनों भाई काम पर निकल गए थे। इस बीच किसी ने घर में घुसकर अनीता की गला रेतकर हत्या कर दी। शाम को दोनों लौटे तो घर में ताला लगा देखा। अनीता का मोबाइल नंबर बंद था। अनीता का पता नहीं चला तो ताला तोड़कर अंदर घुसे, बेड के पास जमीन पर पत्नी का शव पड़ा देखा। एसपी उत्तरी की पूछताछ के दौरान ही अनीता के भाई चंद्रपाल ने बहनोई अनिल, बहन के देवर सचिन व सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति व देवर को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति मुख्य आरोपी प्रतीत हो रहा है। घटना किस वजह से की गई इसकी जानकारी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हकीकत जल्द ही सामने आएगी।

भाई की साली से की थी शादी, एक साल में ही भर गया मन

अनीता की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अनीता रिश्ते में अनिल के फुफेरे भाई की साली थी। पिछली साल नवंबर में परिवारों की सहमति से उनकी शादी कर दी गई। जांच में कई ऐसे तथ्य मिले, जिससे लगा कि प्रेम विवाह का एक साल पूरा होने से पहले ही अनिल पत्नी अनीता से उकता गया था। मायका पक्ष का आरोप है कि उसका किसी और महिला से भी संबंध थे, अनीता विरोध करती थी। अब पुलिस खुलासे में इन तथ्यों को सार्वजनिक करेगी। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक शादी से पहले करीब चार साल से दोनों संपर्क में थे। पिछली साल नवंबर में परिवारों की सहमति से उनकी शादी कर दी गई। दोनों का पैतृक गांव पास में ही है। अनीता के परिजन कस्बे के मोहल्ला बालाजीपुरम में घर बनाकर रहने लगे तो अनिल ने भी कस्बे से सटी कॉलोनी में घर बनाकर पत्नी व भाई को रख लिया था, बाकी परिवार अभी गांव में रहता है। सूत्रों के मुताबिक अनिल का कहीं प्रेमप्रसंग था जिसका अनीता विरोध करती थी।

सास ने दोपहर में की कॉल पर नहीं आया अनिल

ससुरालवालों से पुलिस को पता लगा कि दोपहर दो बजे करीब अनीता का फोन रिसीव न होने पर उसकी मां ने दामाद अनिल को कॉल की थी। कहा कि अनीता का फोन रिसीव नहीं हो रहा है। सामान्य दिनों में अनिल काम के बीच में घर के तीन से चार चक्कर लगाता था, लेकिन सास की बात सुनने के बाद भी उसने न तो पत्नी को कॉल की और न ही घर पहुंचा। पुलिस सूत्रों की मानें तो अनिल ने ही सुबह अनीता की हत्या की और फिर घर में ताला लगाकर चला गया। चूंकि इस बस्ती में दस या 12 ही घर बने हैं तो किसी ने उसे देखा भी नहीं।

पुलिस की कर रही थी तैयारी, जान बचाने को जूझी अनीता

घटनास्थल पर रखा सामान तितर-बितर था। शव के पास पड़े हंसिया की नोंक भी मुड़ गई थी। लग रहा था कि अनीता ने मरने से पहले काफी संघर्ष किया होगा। वह शरीर से बलिष्ठ थी, पुलिस भर्ती की काफी समय से तैयारी कर रही थी। शुरू में पुलिस को यह दिखाने की कोशिश की गई कि बदमाश आए होंगे, लेकिन घर का सारा सामान मिल गया तो यह आशंका खारिज हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000