कोचिंग जा रही छात्रा के साथ गैंगरेप, वीडियो वायरल हुआ तो रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को तीन युवकों ने पकड़ लिया। उसको जबरन गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गए। दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक युवक ने वीडियो बना लिया। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित छात्रा ने डर के कारण घर पर नहीं बताया था। घटना का वीडियो वायरल होने पर परिवार वालों को जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाना पर तहरीर दी कि 29 जनवरी की सुबह 7 बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। पड़ोसी गांव के तसब्बर, लंकुश और कुंवर पाल ने छात्रा को रास्ते में पकड़ लिया। आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने  की धमकी दी। आरोपी छात्रा को गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि तसब्बर और लंकुश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरे आरोपी कुंवरपाल ने मोबाइल से वीडियो बनाया। उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो तीनों आरोपी मौका पाकर भाग गए। आरोपियों ने धमकी दी थी कि थाना पर शिकायत की तो जान से मार डालेंगे। आरोपियों ने उसकी पुत्री के सोने के कान के कुंडल छीन लिए। उसकी पुत्री ने डर के कारण घर पर नहीं बताया।

आरोपियों ने उसकी पुत्री को वीडियो वायरल कर दिया तो उसकी पुत्री घटना से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है। सीओ सदर प्रयांग जैन ने बताया कि कोचिंग जा रही छात्रा से दो युवकों के दुष्कर्म करने और तीसरे के वीडियो बनाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद की नामी सोसायटी के फ्लैट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला संचालिका को किया गिरफ्तार     |     बस ने इंतजार कर रहे यात्रियों को कुचला, दो की मौत और चार घायल     |     यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में दूसरे की जगह एग्जाम देते पकड़े गए 4 फर्जी स्टूडेंट, 2 हजार रुपये में हुई डील     |     प्रतापगढ़ में अयोध्या प्रयागराज नेशनल हाईवे पर हादसा, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक पलटने से दो बाइक सवारों की हुई मौत     |     विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत; परिजनों ने ससुराल वालो पर लगाया हत्या का आरोप     |     ड्रग्स माफिया पर चला सरकार का बुलडोजर, 45,000 से अधिक नशे की गोलियां बरामद     |     फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक     |     पुलिस और चेन स्नैचर की मुठभेड़ पैर में लगी गोली, तमंचा और लूट का माल बरामद     |     प्रयागराज से आ रही बस कंटेनर से टकराई; हादसे में 35 यात्री घायल, छह की हालत गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000