जमीन के लिए रिश्ते शर्मसार: कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त बाप को गला दबाकर मारने का किया प्रयास

पलियाकलां। जमीन बंटवारे के बढ़े विवाद में कलयुगी बेटे ने लकवा की बीमारी से जूझ रहे अपने पिता को घर में अकेला पाकर गमछे से गला कसकर हत्या करने की कोशिश की। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गनीमत यह रही कि पड़ोसियों ने समय रहते उसे देख लिया और आनन फानन में एम्बुलेंस से पलिया सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना देकर प्राथमिक उपचार किया और हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजौरिया के मजरा टापर पुरवा निवासी उदयवीर (57) लकवा की बीमारी से ग्रस्त हैं। उनका अपने बड़े पुत्र विक्रम प्रताप से जमीन बंटवारे को लेकर 4 वर्ष से विवाद चला आ रहा है। काम करने में असमर्थ उदयवीर ने पहले तो पुत्र को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो उन्होंने  थाना, तहसील से लेकर उच्चाधिकारियों तक से शिकायत की, लेकिन किसी ने उसका विवाद निस्तारित नहीं कराया। इससे खफा होकर विक्रम प्रताप ने  सोमवार को अपने पिता से पहले मारपीट की।

फिर उन्हें जबरदस्ती कमरे में ले गया और गमछे से गला कसकर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि पिता की चीख पुकार पर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और बेटे को डांटा। इस पर वह मौके से भाग निकला। पड़ोसियों ने हालत गंभीर देख एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 गंभीर रूप से घायल उदयवीर को सीएचसी ले गई और भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पलिया कोतवाली पुलिस को सूचना देकर प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हालत लगातार खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।  कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000