रेप नहीं कर पाया तो छात्रा का गला काटाःअकेला पाकर घर में घुसा; मरने से पहले लड़की ने कागज पर लिखा नाम

सुल्तानपुर में घर में घुसकर 13 साल की लड़की की गला काट कर हत्या कर दी गई। लड़की घर में अकेली थी। युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गया। फिर लड़की से जबरदस्ती करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया, तो युवक ने चाकू से उसका गला काट दिया।

इससे लड़की के गले से खून बहने लगा। इसके बावजूद लड़की ने कागज के टुकड़े पर आरोपी का नाम भी लिखा। मौके पर पहुंचे लड़की को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कूरेभार थाना क्षेत्र का है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

कूरेभार थाने से करीब सवा किमी दूर एक गांव में लड़की अपने दादा के साथ रहती थी। वह कक्षा- 9 की छात्रा थी। 5 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। मंगलवार को वह घर में अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक विनीत उसके घर में घुस गया। उसने लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया, तो विनीत ने चाकू से उसका गला काट दिया।

मरने से कागज के टुकड़े पर लिखा नाम

लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर उसके घर पहुंचे। घरवाले और आसपास के लोग लड़की को घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में कमरे से एक कागज का टुकड़ा मिला। इस पर लड़की ने आरोपी का नाम विनीत लिखा था। लिखा था- इसी ने सब कुछ किया है।

एसओ कूरेभार विजयंत मिश्रा ने बताया- लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों ने विनीत नाम के युवक पर आरोप लगाया है। आरोपी और उसकी मां पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया- रंजिश का मामला लग रहा है। आरोपी विनीत और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000