यूपी के बाहुबली धनंजय सिंह पर FIR करीबी नेता ने पूर्व सांसद के नाम पर लोगों को धमकाया, लखनऊ में गनर से बोला- गोली मार दो

यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में केस दर्ज हुआ है। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके गनर के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है।

मांडवी सिंह जौनपुर में महाराजगंज ब्लॉक की प्रमुख हैं। उनके पति विनय सिंह लखनऊ की पॉश कॉलोनी की मेन सड़क पर दीवार उठा रहे थे। इसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो विनय सिंह ने धनंजय सिंह को फोन लगा दिया। लोगों ने धनंजय सिंह से बात करने से मना कर दिया।

लोगों ने कहा कि राइफल दिखाकर धमकाओगे। इस पर विनय सिंह भड़क उठा। उसने ईंट उठा ली और लोगों को मारने दौड़ पड़ा। विनय अपने साथ 8-10 सरकारी और निजी गनर लेकर पहुंचा था। उनसे गनर से बोला- राइफल निकालो, गोली मार दो। इसके बाद कॉलोनी में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

मामला सोमवार, 29 दिसंबर की शाम सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में स्वास्तिका सिटी कॉलोनी का है। मंगलवार को कॉलोनी के लोगों ने पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर से मुलाकात की और उस दिन की घटना का वीडियो सौंपा।

कमिश्नर के आदेश पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विनय सिंह और 8-10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने केवल आरोपी विनय सिंह की शिकायत पर कॉलोनी वालों पर फिर दर्ज की थी।

20 साल पुरानी कॉलोनी में रास्ता बंद करने से भड़का विवाद

लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर स्वस्तिका सिटी है। इसी इलाके में बाहुबली धनंजय सिंह और कोडीन कफ सिरप मामले में जेल भेजे गए बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की आलीशान कोठी है। इसी स्वस्तिका सिटी के एक दूसरे हिस्से में तमाम अन्य कॉलोनी के लोग रहते हैं। इसी में विनय सिंह का भी मकान है।

कॉलोनी में दक्षिण दिशा की ओर 20 फीट चौड़ी डामर सड़क है। बीते करीब 20 वर्षों से कॉलोनी के लोग इसी सड़क से लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी सड़क से रोजाना महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आते-जाते हैं। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के नाम दर्ज प्लॉट से सटी इस सड़क को दीवार बनाकर बंद कराने का प्रयास किया गया।

सरकारी गनर के साथ पहुंचे 8-10 असलहाधारी, बंदूक निकाली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विनय सिंह अपने सरकारी गनर के साथ 8 से 10 निजी गार्ड्स को लेकर मौके पर पहुंचा था। विरोध के दौरान लाइसेंसी राइफल और बंदूक निकालकर लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000