ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति ने दिया तलाक, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की महिला से ननदोई ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत सऊदी अरब में बैठे पति से की। पति ने सऊदी अरब से फोन पर तलाक…तलाक…तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

एसएसपी कार्यालय पहुंची ठाकुरद्वारा कॉलोनी निवासी महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि चार साल पहले उसकी शादी बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के मुकरपुरी निवासी जकी अहमद से हुई थी। पीड़िता के परिजनों ने शादी में नकदी समेत 15 लाख रुपये का दहेज दिया था। विवाह के कुछ समय बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये व एक कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर प्रताड़ित करते थे।

इसी दौरान शादी के एक साल बाद पति जकी अहमद नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि इसी बीच एक दिन मौका पाकर ननदोई फिरोज अहमद उसके कमरे में घुस आया। चाकू के बल पर उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की शिकायत ससुरालीजनों से की तो सभी ने उल्टा धमकाकर शांत करा दिया।

आरोप है कि जेठ ने भी राइफल के दम पर उसके साथ अश्लील हरकत की है। विरोध करने पर बीती 21 जुलाई को ससुरालियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सऊदी अरब मे बैठे पति से की। पति भी फोन पर उसे धमकाने लगा। फिर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता निराश होकर मायके चली गई। मामले में पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लागई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000