तलाकशुदा बताकर महिला ने रचाई चौथी शादी, भनक लगी तो चौथे पति को भी छोड़ा, दी धमकी, जानिए पूरा मामला

मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में महिला को तलाकशुदा बताकर परिजनों ने शादी कराकर युवक से दो लाख की रकम ऐंठ लीं। रकम वापस मांगने पर विवाहिता ने व्यक्ति को छोड़ दिया। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। पीड़िता ने मामले में न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला व तीन भाइयों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दौलतबाग निवासी साबिर हुसैन ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया है कि दसवां घाट निवासी बब्ली उर्फ निकिता से फोन से दोस्ती हुई थी। समय बीतते-बीतते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसके बाद परिजनों ने बब्ली को तलाकशुदा बताकर उसकी शादी साबिर से करा दी। शादी के एवज में पीड़ित से महिला के परिजनों ने दो लाख रुपये ऐंठ लिए। कुछ समय बीतने के बाद साबिर को पूर्व में बिना तलाक दिए महिला की तीन शादियां करने की भनक लगी। साबिर ने पत्नी बब्ली से तीन शादियों के बारे में पूछा तो वह आगबबूला हो गई। फिर साबिर को छोड़कर वह अपने मायके चली गई। पीड़ित ने पत्नी के परिजनों से पूछा तो वह भी धमकाने लगे। आरोप है पूर्व में तीन पतियों से बिना तलाक लिए महिला के परिजनों ने तलाकशुदा बताकर चौथी बार उससे शादी करा दी।

जिसके एवज में दो लाख रुपये वसूल लिए। आरोप है पैसे वापस मांगने पर बीते माह तीन अगस्त को आरोपियों ने रास्ते में घेरकर मारपीट की। उल्टा पीड़ित को ही ब्लैकमेल करके पैसे मांगने लगे। जान की सुरक्षा को लेकर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला बब्ली व तीन भाइयों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000