पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट मौके से हुई फरार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के परसाटोला गांव में बुधवार की रात पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। पोखरा परसाटोला निवासी जय प्रकाश (34-वर्ष) पुत्र धन सिंह गोंड बुधवार की रात अपने पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी में गया हुआ था। पत्नी सोनामति अपने मायके से रात में करीब आठ बजे घर आई। घर आई तो पति घर पर नहीं था उसने पता किया तो वह पड़ोस में गया हुआ था। पति के न रहने पर वह अपने बच्चों के साथ किनारे सो गयी। पति रात में 11 बजे के करीब घर आया और कमरे में सो गया। उधर मां के साथ सो रहे बच्चे भी नींद में सो गए। पत्नी उठी और घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे गंभीर चोट से जय प्रकाश की मौत हो गई।

पति को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी सोनामती मौके से फरार हो गई। भोर में जब बच्चे सोकर उठे तो मां को नहीं देखा और जब कमरे में गये तो पिता की हालत देख आस पास के लोगों को बताया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ किया और ग्रामीणों से भी जानकारी लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवरात्रि पर भी पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने मौसी के घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के चागा गांव चली गई थी। बुधवार की शाम पहले मोबाइल से बात की फिर रात में घर आई और अपने पति को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कारवाई करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000