सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,दर्ज हुई एफआईआर

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले की जैथरा नगर पंचायत से दो बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी के नेता और उनके एक साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला नेहरू नगर के रहने वाले शिवपाल सिंह यादव ने साल 2017 में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा। दूसरी बार शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जैथरा के पड़ोसी गांव की रहने वाली एक महिला ने शिवपाल सिंह यादव और ओमशरन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है।

घटना वाले दिन पति और ससुर घर पर नहीं थे। ओमशरन और शिवपाल सिंह यादव बुधवार रात्रि करीब 10 बजे उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसे तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि दूसरे दिन मायके से भाई को बुलाया और थाने पहुंचकर तहरीर दी। बहुत देर तक थाने के अंदर बाहर सुलह का प्रयास किया जाता रहा। जब सुलह की बात नहीं बनी तो पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि महिला की बड़ी बहन की शादी ओमशरन के बड़े भाई के साथ की गई थी। महिला के बहनोई की लगभग पांच साल पहले मौत हो चुकी है। दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे के घर आते-जाते थे।थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |     फटा कुर्ता पहनकर गाजियाबाद से लखनऊ पहुंचे BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले – योगी सरकार में सक्रिय हैं असुरी शक्तियां     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आमने-सामने से टकराईं दो कारें, SBI के बैंक मैनेजर की मौत     |     सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन को बताया असंवैधानिक, 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश     |     एयरफोर्स के कमांडर वर्क्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शूटर ढाई लाख का इनामी अनुज कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर     |     लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, कहा- नफरत फैलाती है BJP, भगवा पहनने से     |     तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति के पहुंचने पर दोनों ने खाया जहर, हालत गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000