राजा भ‌इया की पत्नी भानवी ने दिखाए सबूत,राजा भ‌इया पर लगाया आरोप,उनका है अवैध रिश्ता,रोका तो पीटा,इमरजेंसी में कराया भर्ती

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बड़के जिले में शुमार प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने तलाक मामले में दायर अपने जवाब में गंभीर आरोप लगाए हैं। भानवी ने कहा कि उनके पति ने तलाक मामले में प्रॉपर्टी एंगल का झूठ गढ़ा है। भानवी ने खुलासा किया कि अवैध रिश्ते और प्रताड़ना का लगातार विरोध किया। इसी विरोध के चलते पति राजा भ‌इया ने पहले मारपीट की ,डराया धमकाया और फिर तलाक का मुकदमा दायर कर दिया।

साकेत कोर्ट में न्यायाधीश शुनाली गुप्ता के समक्ष राजा भ‌इया के खिलाफ तलाक के मामले में भानवी ने यह जवाब दाखिल किया है। भानवी ने मारपीट में लगी चोटों की तस्वीरें भी दाखिल की हैं। भानवी ने कोर्ट में अपने जवाब में 23 अप्रैल 2015 को अपने साथ की गई मारपीट की घटना का जिक्र किया है। भानवी ने कहा कि उन्हें बुरी तरह मारा गया और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। भानवी ने इसके समर्थन में मेडिकल रिपोर्ट्स भी लगाईं।

भानवी ने खुलासा किया कि राजा ‌भइया ने अवैध संबंध को लेकर हुए झगड़े में अपने महल के कमरे में फायरिंग भी की, जिसमें वह बाल-बाल बची थीं। भानवी ने ये भी कहा कि सितंबर 2020 से राजा भ‌इया ने उसे अपने घर आने से रोक रखा है। इसके साथ ही अपने ससुर की देखरेख में बच्चों के साथ भदरी में रहने को मजबूर किया। भानवी ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर दावा किया कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई और देखरेख का जिम्मा भी उठा रही हैं।

इसी के साथ राजा भ‌इया के अवैध प्रेम संबंधों के सबूत भी साकेत कोर्ट में दाखिल किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी। भानवी ने मामले को मध्यस्थता केंद्र में स्थानांतरित करने की मांग की है। राजा भ‌इया ने पत्नी से तलाक के लिए याचिका दायर कर रखी है। याचिका 2022 में दायर की गई थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000