तेजाब से झुलसी मिली महिला, परिजनों ने पति और देवर पर लगाया आरोप

हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंटवा मजरा देईचोर में गंभीर रूप से घायल महिला के पड़े होने की जानकारी से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान के पुत्र ने पुलिस के सहयोग से महिला को पहले सीएचसी सांडी और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर महिला के भाई ने पति और देवर के खिलाफ तेजाब फेंककर घर से निकाल देने का मामला सांडी थाने में दर्ज कराया है। खास बात यह है कि जिस दिन तेजाब फेकने का दावा किया जा रहा है। उसके अगले ही दिन महिला का पति फंदा लगाकर खुदकुशी कर चुका है। मतलब यह कि पुलिस ने एक मृतक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र की औरेनी निवासी संजू (34) शुक्रवार रात अंटवा में घायल अवस्था में पड़ी मिली। ग्राम प्रधान के पुत्र रोहित के मुताबिक उक्त महिला पिछले कई दिन से गांव में थी।

गांव के लोग उसे खाने पीने के लिए दे देते थे। शुक्रवार रात उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने अपना नाम पता बताया। जानकारी पर महिला का भाई फर्रूखाबाद जनपद के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्रा निवासी दाताराम भी अस्पताल पहुंचा। संजू का दावा है कि पति सुशील और देवर विनोद ने 14 नवंबर को शराब पीने से रोकने के कारण संजू पर तेजाब डाल दिया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। इधर-उधर भटकते हुए अंटवा पहुंच गई थी। दाताराम ने संजू के पति सुशील और देवर विनोद के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उधर दूसरी ओर पता चला कि सुशील ने 15 नवंबर को ही खुदकुशी करली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000