शाइन सिटी संचालक राशिद नसीम के मुख्य एजेंट शशि बाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हरदोई में बैठकर कर रही थी संपत्तियों का सौदा

लखनऊ। बहुचर्चित शाइन सिटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दुबई में बैठे धोखेबाज राशिद नसीम की मुख्य एजेंट शशि बाला को पकड़ने में कामयाबी मिली है। हरदोई से गिरफ्तार की गई शशि बाला शाइन सिटी की छिपी हुई संपत्तियों के सौदे कर रही थी। वह यहां मुख्य आरोपी राशिद नसीम का पूरा नेटवर्क संभाल रही थी। सूत्रों का कहना है कि राशिद दुबई में बैठकर बड़ी डील कर रहा था और अपनी संपत्तियां बेचने का अधिकार शशि बाला को दे रखा था। ईडी ने राशिद नसीम के करीबियों व एजेंटों के 23 ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान 1.6 करोड़ रुपये नकद व करोड़ों रुपये की कीमत के जेवर बरामद किए हैं। इसके अलावा शाइन सिटी संचालकों के नाम खरीदी गई कई ऐसी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जो अब तक जांच एजेंसियों की जानकारी में नहीं थीं। ईडी इन संपत्तियों की छानबीन में जुट गया है। इन संपत्तियों को भी जल्द जब्त किया जाएगा।

ईडी ने शुक्रवार को जिन 23 ठिकानों को खंगाला था, उनमें लखनऊ के ईस्टोन बिल्डर, दिल्ली के वर्धमान बिल्डर व भगवती डायमंड के ठिकाने भी शामिल थे। मुंबई में भी एक ठिकाने पर छानबीन की गई थी। आशंका यह भी है कि दुबई में बैठकर हीरो का कारोबार कर रहे राशिद नसीम की डील दिल्ली व मुंबई के कुछ ज्वैलर्स से भी चल रही थी। राशिद अपने एजेंटों की मदद से ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्तियों को भी बेचने के प्रयास कर रहा था। राशिद ने कई बिल्डर की मदद से अपनी कई संपत्तियों को छिपाकर रखा था। ईडी ने शुक्रवार को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, हरदोई, आजमगढ़ के अलावा दिल्ली व मुंबई समेत कुल 23 ठिकानों पर छापेमारी की थी। देर रात तक चली छानबीन में कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं। जिसके बाद ईडी ने राशिद के एजेंटों की संपत्तियों की पड़ताल भी शुरू की है। यह भी देखा जाएगा कि कहीं इन संपत्तियों में शाइन सिटी संचालकों ने निवेशकों की रकम तो नहीं लगाई थी।

हाई कोर्ट की मानीटरिंग में हो रही जांच…

हाई कोर्ट के निर्देश पर ठगी के इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा), एसएफआइओ (सीरियस फ्राड इंवेस्टीगेशन आफिस) व ईडी मिलकर कर रहे हैं। ईडी अब तक शाइन सिटी संचालक की 128.54 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुका है। यह संपत्तियां शाइन सिटी के प्रबंध निदेशक राशिद नसीम, उसके भाई आसिफ नसीम, शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड, अमिताभ कुमार श्रीवास्तव व मीरा श्रीवास्तव के नाम खरीदी गई थीं। शाइन सिटी संचालकों ने निवेशकों को सस्ती दर पर प्लाट व फ्लैट की आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की ठगी की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000