कूड़े के ढेर में हाथ-पैर बंधे मिला महिला का शव, इलाके में दहशत का माहौल

नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक डंपिंग ग्राउंड में अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया।

शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मृतका के हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरे पर जलने के निशान पाए गए। उसका शव पार्सल बैग में पैक था, जिससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुबह डंपिंग ग्राउंड में काम कर रहे लोगों ने कूड़े के ढेर के पास एक संदिग्ध बैग पड़ा देखा। जब बैग से बदबू आने लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-142 थाना पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला। शव की हालत देखकर साफ है कि महिला की बेरहमी से हत्या कर उसे सबूत मिटाने के इरादे से यहां फेंका गया था।

डंपिंग ग्राउंड में मिला महिला का शव

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। साथ ही चेहरे और शरीर के कुछ हिस्सों पर जलने के निशान भी मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई और फिर किसी तरह का रसायन या आग लगाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इलाके में दहशत का माहौल

फिलहाल पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। साथ ही डंपिंग ग्राउंड और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव को कब और कौन यहां फेंक कर गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह दिनदहाड़े शव मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000