मामा की गर्लफ्रेंड से बढ़ी नजदीकियां, तैश में भांजे को किया किडनैप, कत्ल के बाद शव के किए तीन टुकड़े

भागलपुर में शादीशुदा मामा का चक्कर एक युवती से चला। भांजे को इस बारे में पता था। बाद में उस युवती की नजदीकियां भांजे से ही बढ़ गईं। मामा को ये बात इतनी अखरी कि उसने भांजे का अपहरण करवाया। फिर गोली मारने के बाद शव के तीन टुकड़े किए। बाद में धड़ को गंगा किनारे फेंक दिया।

फिर सिर और पैरों को नदी में बहा दिया। बिहार के भागलपुर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खूनी वारदात सामने आई है। यहां मामा ने अपने ही भांजे का बेरहमी से कत्ल कर उसकी लाश के तीन टुकड़े कर डाले। तीन दिन के अंदर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड मामा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, नाथनगर थाना क्षेत्र में युवक अभिषेक की बेरहमी से हत्या कर शव को तीन टुकड़ों में काटने का मामला सामने आया था। शुरू में मामला मोबाइल की किस्त और दोस्तों के बीच विवाद का बताया गया।खुद मृतक का मामा संतोष मीडिया के सामने आकर बयान दे रहा था और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ और तकनीकी जांच ने उसकी साजिश की परतें खोल दीं।

दोस्तों के हाथों करवाई हत्या, खुद बना था मुखबिर

पुलिस ने सबसे पहले अभिषेक के तीन दोस्तों, राधे, आयुष और रितिक को हिरासत में लिया. पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तीनों ने कबूल किया कि हत्या की साजिश अभिषेक के मामा संतोष ने रची थी और इसके लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए संतोष ही पुलिस को सूचना देने वाला बना था।

प्रेमिका से नजदीकियां बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मामा संतोष की प्रेमिका से अभिषेक की नजदीकियां बढ़ गई थीं। यही बात संतोष को नागवार गुजर रही थी। अभिषेक अक्सर मामा को उसकी प्रेमिका के बारे में मामी को बता देने की धमकी देता था। इसी डर और शक ने मामा को हैवान बना दिया और उसने अपने ही सगे भांजे को रास्ते से हटाने की क्रूर साजिश रच डाली।

अपहरण से लेकर हत्या तक की पूरी कहानी

23 दिसंबर को अभिषेक का अपहरण कराया गया। 24 दिसंबर की रात पहले उसे गोली मारी गई, फिर हेक्सा ब्लेड से शरीर के तीन टुकड़े किए गए। धड़ को नाथनगर के शाहपुर इलाके में गंगा किनारे फेंक दिया गया, जबकि सिर और पैर गंगा नदी में बहा दिए गए। 26 दिसंबर को धड़ बरामद हुआ, जबकि दो दिन बाद पुलिस ने सिर और पैर भी खोज निकाले।

पुलिस टीम की सख्त कार्रवाई

एसएसपी हृदयकांत के निर्देशन में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम और एफएसएल की मदद से लगातार जांच की गई। तकनीकी साक्ष्य, पूछताछ और घटनाक्रम को जोड़ते हुए पुलिस ने पूरे हत्याकांड का परत-दर-परत खुलासा कर दिया।

मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हत्या की साजिश मामा ने रची थी। सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। नाथनगर की यह वारदात न सिर्फ अपराध की क्रूरता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि जब रिश्तों में शक और लालच घुस जाए, तो खून के रिश्ते भी कंस बन जाते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000