लखनऊ में धरने पर बैठीं डायल 112 की महिलाकर्मी,सपा मुखिया अखिलेश ने कहा- ये है भाजपा के नारी वंदन का सच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 में काम कर रही महिलाकर्मी सोमवार की दोपहर से ही धरने पर बैठी हुई हैं। महिलाकर्मी अपनी कई सारी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।अब इस मामले को लेकर सियासत‌ शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने डायल 112 में काम कर रही महिलाकर्मियों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने प्रदर्शन कर रही महिलाकर्मियों का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पुलिस के अधिकारी प्रदर्शनकारी कर्मियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

अखिलेश ने एक्स पर किया पोस्ट…

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये है भाजपा के नारी वंदन का सच।अपने वेतन को पाने और महंगाई के इस दौर में थोड़ा बढ़ाने के लिए जब प्रदेश की वो बहन-बेटियां धरने पर बैठी हैं जो डायल 100 के ज़रिए दूसरों के दुख-दर्द को सबसे पहले सुनकर उनकी मदद की व्यवस्था करती हैं। ये कैसी विडंबना है कि आज उनकी ही सुनने वाला कोई नहीं है।

अखिलेश ने मोदी और योगी सरकार पर साधा निशाना…

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए लिखा है कि 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के स्वप्न-सौदागर दिल्ली वालों और 1 ट्रिलियन के दावेदार लखनऊ वालों के पास क्या इन नारियों को देने के लिए कुछ भी नहीं है, लगता है सारा ख़ज़ाना नारी वंदन के नाम पर आत्म प्रचार में ही ख़त्म हो गया है।

बता दें कि डायल 112 में काम कर रही महिला कर्मियों की मांग है कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए। साथ ही उनको नियुक्ति पत्र दिया जाए। वहीं कंपनी का ठेका बदलने की वजह से पुराने कर्मियों को निकालने की भी बात सामने आ रही है, जिसको लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000