अयोध्या दीपोत्सव से पहले होगी योगी कैबिनेट की बैठक, प्राण प्रतिष्ठा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक अहम बैठक होगी। 9 नवंबर को रामनगरी अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय कथा धाम में योगी कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब योगी कैबिनेट की बैठक किसी शहर में हो रही है। इससे पहले 2019 कुंभ के दौरान प्रयागराज में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है। बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात दी गई थी।

दीपोत्सव से पहले रामनगरी अयोध्या में आयोजित होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक काफी अहम मानी जा रही है।इस बैठक में अयोध्या के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव पास होंगे। 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आयोजित कैबिनेट बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी चल रहे हैं। सीएम योगी चुनावी राज्यों में स्टार प्रचारक हैं।ऐसे में वह राम मंदिर का मुद्दा भी जोरशोर से उठा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के गठन सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में रामनगरी अयोध्या से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। शासन की ओर से सोमवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों को गुरुवार सुबह 11.30 बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में उपस्थित रहने का संदेश भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट का एजेंडा भी बुधवार तक जारी हो सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000