रामनगरी में 52 एकड़ में बनेगा विश्व स्तरीय राम मंदिर संग्रहालय, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

अयोध्या। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर संग्रहालय बनवाने का ऐतिहासिक फैसला किया है। कैबिनेट बैठक में ये ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। मंदिर संग्रहालय 52 एकड़ जमीन में बनेगा।इसके अलावा राम मंदिर संग्रहालय को बनाने का काम टाटा एंड संस की तरफ से किया जाएगा।

रामनगरी अयोध्या को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने वाले एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। राम मंदिर संग्रहालय का निर्माण अयोध्या के माझा जमथरा क्षेत्र में 52 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। यह संग्रहालय न केवल आकार में बड़ा होगा, बल्कि गुणवत्ता और निर्माण में भी अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करेगा।

रामनगरी अयोध्या में योगी सरकार की तरफ से लगातार कई निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, इससे न सिर्फ आने वाले दिनों में यूपी के लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी, इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। योगी सरकार के इस कदम से न सिर्फ रामनगरी अयोध्या का विकास होगा, बल्कि आने वाले दिनों में नए-नए रोजगार के अवसर बनेंगे।

रामनगरी अयोध्या में बनाए जाने वाले राम मंदिर संग्रहालय को खासकर आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। इसमें सनातन परंपरा को आम लोग आसानी से समझ सकेंगे, इसके अलावा इसमें ही कई विषयों पर विस्तृत जानकारी मौजूद रहेगी, जिसमें वेद-पुराण और प्राचीन भारतीय साहित्य का महत्व, भारत की समृद्ध मंदिर वास्तुकला के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिलेगी।

बता दें कि राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हाल ही में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धर्म ध्वज को फहराया था। धर्म ध्वज समकोण त्रिभुजाकार है, इसकी ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फीट है। धर्म ध्वज पर दीप्तिमान सूर्य का चित्र बना है जो भगवान राम के तेज और वीरता का प्रतीक है।इसमें ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष का चिह्न भी अंकित है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000