वाह आरपीएफ वाह,अमानवीय गुनाह पर ये क्या किया, वैज्ञानिक पर पेशाब करने वाले युवक को थाने से छोड़ा

झांसी। किसी पर पेशाब करना कितना बड़ा गुनाह है।हर कोई कहेगा यह अमानवीय घृणित और जघन्य। यह कृत्य अगर एक बुजुर्ग वैज्ञानिक और उनकी पत्नी के साथ हुआ हो तो इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है,मगर आरपीएफ ने इसे मामूली अपराध समझ लिया। आरपीएफ ने बुजुर्ग दंपती पर पेशाब करने वाले को लिखा-पढ़ी में रेलवे एक्ट के उल्लंघन में मुचलका भरवाकर घर भेज दिया। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में सुर्खियों में था। हवाई जहाजों में हुईं ऐसी घटनाओं में सख्त कार्रवाइयां हुईं, लेकिन ट्रेन में इस अपराध पर आरपीएफ ने आरोपित को घर भेजकर पल्ला झाड़ लिया। बता दें कि शर्मसार कर देने वाली यह घटना बुधवार की रात झांसी के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हुई थी।

बता दें कि बनारस हिंदू विवि से सेवानिवृत वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. जीएन खरे अपनी पत्नी ऊषा खरे के साथ हरपालपुर मध्य प्रदेश से हजरत निजामुद्दीन जा रहे थे। बुजुर्ग दंपती एसी कोच में सवार थे।बुजुर्ग दंपती की सीट के बगल में दिल्ली के रहने वाले रितेश सफर कर रहा था। रितेश रास्ते भर शराब पीता हुआ आया।वैज्ञानिक जीएन खरे ने रितेश को कई बार टोका, लेकिन वह नहीं माना। टोकाटोकी से नाराज होकर रितेश ने वैज्ञानिक जीएन खरे और उनकी पत्नी पर पेशाब कर दिया। हल्ला मचने पर कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। जब ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ ने रितेश को ट्रेन से उतार लिया और रेलवे एक्ट में कार्रवाई करते हुए मुचलका भरवाकर उसे घर भेज दिया।

आरपीएफ की कार्रवाई से पीड़ित वैज्ञानिक डा. जीएन खरे बेहद दुखी नजर आए। उन्होंने कहा कि काफी मना करने के बाद भी युवक उनके और उनकी पत्नी के ऊपर पेशाब करता रहा था। लाइट जलाने के बाद भी वह नहीं माना था।उन्होंने कहा कि किसी महिला के सामने कोई नग्न अवस्था में खड़ा होकर इस तरह की गंदी हरकत कर रहा है और पुलिस ने उसे थाने से ही छोड़ दिया। यह बहुत बड़ा अपराध है। इसमें युवक को कम से कम जेल तो भेजा जाना ही चाहिए था।

चलती हुई ट्रेन में बुजुर्ग वैज्ञानिक जीएन खरे और उनकी पत्नी के ऊपर शराबी यात्री द्वारा पेशाब करने की घटना के तूल पकड़ने के बाद रेल प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की ओर से घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

इस मामले में आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यात्री की ओर से शिकायत आने पर तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया था।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000