खत्म होगा राम भक्तों का इंतजार, जनवरी से विदेशी श्रद्धालु भी कर सकेंगे राममंदिर के लिए दान

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का नाम सुनते ही लोगों के मन में भगवान राम के प्रति श्रद्धा के भाव उमड़ पड़ते हैं। रामनगरी अयोध्या में जैसे-जैसे रामलला का भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो रहा है,वैसे-वैसे राम भक्त भी दिल खोलकर अपनी तिजोरी से रामलला के लिए दान कर रहे हैं। देश और दुनिया के हर राम भक्त चाहते हैं कि भव्य राममंदिर मंदिर निर्माण में कुछ ना कुछ दान दे। ऐसे में अब विदेश में रहने वाले राम भक्तों के लिए बड़ी खबर है।

जनवरी तक विदेशी रामभक्त दिल खोलकर रामलला के निमित्त दान कर सकेगें। जल्द ही दिल्ली में खोले गए खाते में लेनदेन की अनुमति मिलने वाली है। सरकारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीरामजन्म तीर्थ क्षेत्र का पंजीकरण हो गया है। पंजीकरण का प्रमाण पत्र मिलने के बाद विदेशों में रह रहे रामभक्त दान रामलला को दे सकेंगे।

बता दें कि दिल्ली के एसबीआई बैंक में खोले गए खाते के 3 वर्ष की अवधि फरवरी 2023 में होने के बाद प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सरकारी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद 28 सितंबर को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। नियमानुसार आवेदन के 90 दिनों के विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसके बाद विदेश से रामभक्त रामलला को
दान कर सकेंगे।

श्री राम जन्मभूमि कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राम जन्मभूमि में एसबीआई का खाता खुले कई महीने हो गए हैं,लेकिन भारत सरकार को कुछ कानूनी प्रक्रिया के लिए फॉर्म अप्लाई किया गया था,जिसकी स्वीकृत मिलने वाली है। जनवरी माह से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विदेश में बैठे रामभक्त अयोध्या में बन रहे अपने आराध्य के भव्य मंदिर निर्माण में दिल खोलकर दान दे सकेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000