हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर युवक की हत्‍या, गदर 2 फिल्‍म देखकर युवक ने लगाए थे नारे

छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक की हत्‍या की खबर आ रही है। यह युवक वहां पर गदर फिल्म देख रहा था। इस दौरान उसकी हत्या होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या के दौरान उपस्थित युवक के दोस्त से पूछताछ की जा रही है। इधर, हत्या की घटना के बाद शनिवार को स्‍वजन व भारतीय जनता पार्टी के नेता राजू श्रीवास्तव खुर्सीपार थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, यह मामला भिलाई के खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई मैदान का है। जानकारी के अनुसार खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई मैदान में शुक्रवार शनिवार की रात 30 वर्षीय युवक की हत्या हो गई। मृतक का नाम वीरू बताया जा रहा है। वो अपने कुछ दोस्तों के साथ मोबाइल पर गदर फिल्म देख रहा था। इसी दौरान युवकों ने उसकी बेदम पिटाई की। उसके एक दोस्त के गले पर चाकू टिकाकर उसे घुटने पर बैठाये रखा और उसके सामने वीरू को बहुत पीटा। सभी आरोपित खुर्सीपार के निवासी हैं और एक समुदाय विशेष के बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म देखते समय वीरू उत्साहित होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। ये सुनकर आरोपियों ने उसकी बेदम पिटाई कर दी। रात में ही उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मृतक के परिवारजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ खुर्सीपार थाना का घेराव कर दिया और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस हत्या के दौरान उपस्थित युवक के दोस्त से पूछताछ कर रही है। दुर्ग एसपी शलभ सिन्‍हा ने कहा, खुर्सीपार थाना क्षेत्र का मामला है। रात में कुछ युवक मैदान में बैठे हुए थे। और उनके बीच आपस में विवाद हुआ। विवाद के बाद युवकों में हाथापाई हो गई। इस मारपीट में एक युवक को चोट लगी थी। युवक की रायपुर के एक निजी अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मारपीट में शामिल अन्‍य लोगों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000