सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई है आपकी बेटी, सरकारी टीचर के पास साइबर अपराधियों ने कॉल करके चार घंटे तक धमकाया हो गई मौत

साइबर अपराधियों के डिजिटल अरेस्ट ने सहायक शिक्षिका मालती वर्मा की जान ले ली। पुलिस अधिकारी बन काॅल कर उनसे कहा गया कि उनकी बेटी सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अगर, उसे बचाना चाहती हो तो 15 मिनट में 1 लाख रुपये हमारे खाते में ट्रांसफर कर दो। वह स्कूल में थीं।4 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में अपराधी गलत जानकारी देकर धमकाते रहे। बेटी से बात कराने का झांसा दिया। दूसरी तरफ से ‘मां मुझे बचा लो’ की आवाज आई तो सहायक शिक्षिका परेशान हो गईं। घर आने के बाद उनकी हालत बिगड़ी और मृत्यु हो गई।

सुभाष नगर, अलबतिया रोड निवासी मालती वर्मा अछनेरा स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। 30 सितंबर को दोपहर में 12 बजे उनके पास व्हाट्सएप काॅल आया। काॅलर की डीपी में वर्दी पहने पुलिस अधिकारी की फोटो थी। इस पर नाम कैप्टन विजय कुमार लिखा था।

शिक्षिका के बेटे दीपांशू राजपूत ने बताया कि मां को 10 बार काॅल किया गया। कहा गया कि आपकी बेटी स्कैंडल में फंस गई है। काॅल करने वाले ने अपना परिचय पुलिस अधिकारी के रूप में दिया था। कहा था कि आपको बेटी को छुड़ाना है तो तुरंत 1 लाख रुपये एक नंबर पर बात करके तुरंत ट्रांसफर कर दो। यह सुनकर वह घबरा गईं। उन्हें गहरा धक्का लगा। इस पर मां ने उन्हें काॅल किया।
कहा कि बेटा 1 लाख रुपये एक नंबर पर भेज दो। उन्होंने मां से रुपये भेजने का कारण पूछा। उनकी सांस फूल रही थी। ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं। बस यही कहा कि एक नंबर बता रही हूं। उस पर रकम दे देना। अगर, पैसा नहीं पहुंचा तो सब कुछ गड़बड़ हो जाएगा। उन्होंने नंबर लिया। जिस नंबर से काॅल था, वह +92 से शुरू हो रहा था।

बेटे ने समझाया मां बहन ठीक है…आप परेशान मत हो…

घबराए हुए दीपांशु ने बताया कि उन्होंने बहन को वीडियो काॅल किया। पूछा कि कहां पर हो? तुम ठीक तो हो ना। बहन बीफार्मा कर रही है। वह काॅलेज में थी। बहन से बात करने के बाद दीपांशु ने मां को बताया। कहा कि वह चिंता नहीं करें। बहन ठीक है। उससे बात कर ली है। लेकिन, मां की दहशत कम नहीं हुई। इधर उन पर पुलिस अधिकारी की फोटो लगे नंबर से लगातार काॅल आती रहीं। वह शाम 4 बजे घर पहुंचीं। उनकी हालत बिगड़ी हुई थी। एकाएक पसीना आने लगा। घबराहट बढ़ने पर उन्हें पानी पिलाया। शीतल पेय दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000