दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस और यूपी एसटीएफ ने नशीली दवाओं के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक डीसीएम ट्रक से बड़ी संख्या में कोडीन कफ सिरप बरामद किया है।चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह खेप दिल्ली से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही थी। यूपी एसटीएफ को कोडीन सिरप के अवैध परिवहन की गोपनीय सूचना मिली थी,इसके बाद डिप्टी एसपी बबेरू और बिसंडा थाना पुलिस को सक्रिय किया गया।टीम ने संदिग्ध डीसीएम को ट्रेस करना शुरू किया। डीसीएम के आगे एक कार भी चल रही थी,जो उसे स्कॉर्ट कर रही थी। पुलिस ने डीसीएम को रोकने का प्रयास किया,लेकिन ड्राइवर ने डीसीएम को नहीं रोका। इसके बाद पुलिस ने आगे घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया।तलाशी लेने पर उसमें कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप मिली।इसी दौरान स्कॉर्ट कर रही कार को भी कब्जे में लिया गया।

डिप्टी एसपी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि 3 सितंबर को यूपी एसटीएफ और बिसंडा थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर डीसीएम को रोका था।तलाशी के दौरान 100 ML की कुल 30 हजार बोतलें बरामद हुईं,इन सभी बोतलों की कुल मात्रा करीब 3 हजार लीटर बताई गई है। पुलिस के मुताबिक सिरप 250 पेटियों में भरा हुआ था। बरामद माल की कीमत करीब 60 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक डीसीएम ट्रक और उसे स्कॉर्ट कर रही कार भी बरामद की गई है। कार में तीन लोग सवार थे,जबकि डीसीएम के चालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इस तरह मौके से कुल चार लोगों को पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ हो रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप कहां से लाई गई थी और इसे मध्य प्रदेश में किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि एसटीएफ की सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए लगाया गया था।पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें भारी मात्रा में कोडीन सिरप मिला।चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कोडीन सिरप को दिल्ली से मध्य प्रदेश लेकर जा रहे थे।हालांकि इस पूरे नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं,खेप कहां से हासिल की गई और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी,इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।एसपी पलाश बंसल ने पकड़े गए आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगालने के निर्देश भी दिए हैं।पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।जांच टीम अवैध परिवहन से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरेंद्र निवासी थाना बिसंडा, जनपद बांदा, प्रवीण उर्फ लकी निवासी थाना अतर्रा, बांदा, रोहित निवासी थाना अतर्रा, बांदा और शेखर निवासी थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000