लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक पति ने गर्भवती पत्नी को इतना पीटा कि उसका लिवर फट गया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। महिला 8 माह की गर्भवती थी। पेट में पल रहे नवजात की भी जन्म से पहले मौत हो गई। घटना पातालेश्वर की है। कुंडीपुरा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सोनिया (19) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सिवनी की रहने वाली थी। शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसने आरोपी निहाल करोसिया से सालभर पहले लव मैरिज की थी।

मंगलवार रात फिर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर सोनिया और निहाल के बीच विवाद हुआ। इसके बाद निहाल ने सोनिया से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि सोनिया की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

गंभीर रूप से घायल सोनिया को परिजन और स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर देखते हुए आपातकालीन इलाज शुरू किया। मारपीट में सोनिया के लिवर को गंभीर चोट पहुंची थी।

लिवर फटने से हालत बेहद गंभीर हुई

डॉक्टर्स ने बताया- महिला की स्थिति बहुत खतरनाक थी। उसका लिवर फट गया था। इसके चलते उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। डॉक्टर्स ने उसे बचाने के लिए इलाज किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मां और उसके अजन्मे बच्चे ने दम तोड़ दिया।

महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान

मारपीट में सोनिया के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। चेहरे, पैर और पेट पर चोटें थीं। उसकी नाक से खून भी निकला था। गर्दन के पास भी चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा निजी अंगों पर भी कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई जाएंगी धाराएं

कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया-आरोपी फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के लिए हमारी टीम लगी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज फिर में अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और मारपीट की पूरी घटना कैसे हुई। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। उनके मुताबिक पति पहले भी सोनिया के साथ मारपीट करता था।

​पुलिस (Police): 100 या 112
​एम्बुलेंस (Ambulance): 102 या 108
​महिला हेल्पलाइन (Women Helpline / घरेलू हिंसा या सुरक्षा): 1091 या 181
​साइबर क्राइम (Cyber Crime): 1930
​फायर ब्रिगेड (Fire Brigade): 101
​चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline): 1098

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |     प्रतापगढ़ में ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत:मनगढ़ से लौट रहे चालक ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम     |     पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स छोड़ी: जॉइन की प्राइवेट एयरलाइन     |     न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पत्रकार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट में चलेगा मुकदमा, निलंबन पर दरोगा की फोटो लगाकर पोस्ट करना पड़ा भारी, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000