शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार, 8 लाख के गहने और 2 लाख कैश भी ले गई साथ

बिहार के मुजफ्फरपुर से लुटेरी दुल्हन का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी संग आठ लाख के गहने और दो लाख कैश लेकर फरार हो गई। यह मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दूल्हा राहुल कुमार ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर को वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य था, 5 दिसंबर की दोपहर, जब राहुल काम पर गया और उसकी मां सब्जी लेने बाजार गईं, उसी दौरान दुल्हन ने घर से जेवर और नकदी लेकर भागने का प्लान बनाया।

शादी के 10 दिन बाद फरार हुई दुल्हन…

राहुल की मां वापस लौटीं, तो बहू घर में नहीं थी। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि शादी में मिले और परिवार के गहने गायब हैं। अलमारी में रखे दो लाख रुपये भी नहीं थे। सास ने अपनी बहू को इधर-उधर ढूंढा और उसके मायके फोन किया पर किसी को कुछ पता नहीं चला। पीड़ित राहुल ने जब जांच की, तो पता चला कि उसकी पत्नी पहले भी अपने प्रेमी सत्यम, जो राजापाकड़ का निवासी है, के साथ भाग चुकी थी। इससे पहले लड़की के परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर घर लाए और शादी कराई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की…

इस घटना के बाद राहुल ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। टाउन डीएसपी सीमा डागर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी और अन्य सुरागों की मदद से दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000