गालीबाज दारोगा सस्पेंड, बीच सड़क महिला डॉक्टर से की थी अभद्रता;विडियो वायरल होने पर एक्शन

बिहार के दरभंगा जिले में थानाध्यक्ष द्वारा गाली देने के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, वन-वे उल्लंघन के दौरान महिला डॉक्टर के ड्राइवर के साथ थानाध्यक्ष ने गाली-गलौज की थी। वहीं इस मामले में दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। निलंबन अवधि में थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

दरभंगा के एसएसपी जागुनाथ रेड्डी ने कहा कि वायरल वीडियो में थाना प्रभारी द्वारा महिला डॉक्टर के ड्राइवर को बीच सड़क पर अशोभनीय और अभद्र भाषा में गालियां देते हुए सुना गया है। यहां तक कि ड्राइवर की मां को भी गाली दी गई। महिला डॉक्टर द्वारा बार-बार संयम बरतने और नियमानुसार चालान काटने का अनुरोध किए जाने के बावजूद थाना प्रभारी का व्यवहार नहीं बदला। इस तरह के व्यवहार से लोगों के मन में पुलिस के प्रति रवैये में बदलाव देखने को मिल सकता है। अपील करते हैं कि लोग नियमों का पालन करे। उन्होंने कि उम्मीद करते हैं पुलिस अधिकारी लोगों के साथ मर्यादित तरीके से व्यवहार करेंगे।

एसएसपी ने किया सस्पेंड

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सदर एसडीपीओ-1 को जांच का आदेश दिया था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे आम नागरिकों से संयमित और मर्यादित भाषा का प्रयोग करे। इस तरह का व्यवहार पुलिस की छवि को धूमिल करता है और किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

लोगों से की ये अपील

दरभंगा के एसएसपी जागुनाथ रेड्डी ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे नो इंट्री और वन-वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000