लोजपा की राष्ट्रीय सचिव की भाभी का देर रात मर्डर, सिर में मारी गोली

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देर रात एक महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका गुड़िया, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी (LJPR) की राष्ट्रीय सचिव मोनिका शर्मा की भाभी बताई जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री ने पुलिस की नींद उड़ा दी है, क्योंकि हत्या की कड़ियां घर के अंदर और बाहर दोनों ओर इशारा कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा इलाके की है। बताया जा रहा है कि देर रात घर के भीतर ही गुड़िया को सिर में गोली मारी गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोजपा (आर) के कई कार्यकर्ता और नेता अस्पताल पहुंच गए, जिससे मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है।

पति की कहानी पर उठ रहे सवाल

मृतका का पति अर्जुन पासवान, हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में एडीजे-4 का निजी चालक है। अर्जुन के अनुसार, उसने पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनी और जब वह बाहर गया तो गुड़िया चापाकल के पास गिरी हुई थी। उसे उठाते समय सिर और नाक से खून बहने लगा। हालांकि, पुलिस को अर्जुन की भूमिका पर संदेह है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अगर घर में गोली चली, तो किसी को आवाज क्यों नहीं सुनाई दी?

घर के अंदर मिले चौंकाने वाले सबूत

एफएसएल (FSL) की टीम ने जब घटनास्थल की जांच की, तो घर के अंदर रखे एक गिलास पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि हत्या घर के अंदर ही किसी विवाद के दौरान की गई और बाद में उसे चापाकल के पास फेंककर दूसरा रूप देने की कोशिश की गई। मृतका के पिता ने भी ससुराल वालों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि घर में मौजूद लोगों को गोली की आवाज न सुनाई देना नामुमकिन है।

पुलिस की कार्रवाई और हिरासत

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से अभी तक गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ है, जो जांच में एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विसरा रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000