यूपी के 7 जिलों में खुलेंगे 10 नए थाने, साथ ही में पांच जिलों में 11 पुलिस चौकियां भी जाएंगी बनाई हर थाने पर 35 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम करने के लिए योगी सरकार ने सात जिलों में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी दे दी है। साथ ही पांच जिलों में 11 पुलिस चौकियां भी बनाई जाएंगी। यह फैसला गृह विभाग की ओर से लिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट आगरा में तीन और कानपुर नगर में एक नया थाना बनेगा। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार हर नए थाने में 35 पुलिसकर्मियों तैनात किए जाएंगे।हर पुलिस चौकी पर 17 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। जिन जिलों में नए थाने बनने हैं, उनमें कानपुर, आगरा और लखीमपुर खीरी शामिल हैं। साथ ही गाजीपुर, महाराजगंज, श्रावस्ती और पीलीभीत में भी नए थाने बनेंगे। लखीमपुर खीरी में शारदा नगर और खमरिया थाना बनेगा। पीलीभीत में करेली थाना बनेगा। इसके साथ ही गाजीपुर में रामपुर माझा और महाराजगंज में भिठौली थाना बनाया जाएगा। श्रावस्ती में हरदत्त नगर गिरंट थाना बनेगा। इसके साथ ही मथुरा और बरेली में पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। साथ ही देवरिया, अमेठी और गाजीपुर में भी पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।

कुल मिलाकर यहां 10 चौकियां बनाई जाएंगी। बताते चलें कि बीते दिनों योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया था। बैठक में यूपी में तीन और नए पुलिस कमिश्नरेट बनाने से संबंधित प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी थी। जिसमें प्रयागराज, गाजियाबाद और आगरा में पुलिस कमिश्रनर प्रणाली लागू करने से संबंधित फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगी थी। अब इन तीनों जगहों पर पुलिस कमिश्रनर तैनात हो ग‌ए हैं। बता दें कि 13 जनवरी 2020 को उत्तर प्रदेश में सबसे पहले पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लखनऊ और नोएडा में लागू हुई थी। लखनऊ में सुजीत पांडे और नोएडा में आलोक सिंह पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए थे। 26 मार्च 2021 को दूसरे चरण में कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हुई थी। पुलिस कमिश्नेरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस के पास मजिस्ट्रेट का पावर मिल जाता है। इससे अपराध को नियंत्रण करने में पुलिस को मदद मिलती है।कहीं भी धारा 144 लागू करना हो, इसके लिए पुलिस को डीएम के फैसले का इंतजार नहीं करना पड़ता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000