यूरिया ओवर रेटिंग का खेल जारी, किसान लुट रहे, प्रशासन की सख्ती के बाद भी नहीं थम रहा डाका

बलरामपुर। जहां एक तरफ जिलाधिकारी व जिला कृषि अधिकारी यूरिया ओवर रेटिंग को लेकर सख्त हैं और शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उतरौला तहसील क्षेत्र में नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। उतरौला तहसील क्षेत्र के चिरकुटिया में स्थित किसान फर्टिलाइजर के नाम से संचालित खाद की दुकान पर किसानों को 266 रुपये 50 पैसे की जगह 350 रुपये में यूरिया बेचकर डाका डाला जा रहा है। दुकान के प्रोपराइटर रविन्द्र कुमार मौर्य पर नियमों व अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप है। यूरिया ओवर रेटिंग को लेकर जब प्रोपराइटर से बात की गई तो उन्होंने अप्रैल माह का सुखदेव प्रसाद नागरमल तुलसीपुर नामक फर्म पर पैसा भेजने की रसीद दिखाकर एजेंसी मालिक द्वारा 320 रुपये प्रति बोरी यूरिया देने की बात कही।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन ओवर रेटिंग करने वाले दुकानदारों व एजेंसी मालिक पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा और कब बंद होगा ओवर रेटिंग का खेल। या फिर ये ओवर रेटिंग करने वाले खुलेआम किसानों की जेबों पर डाका डालते रहेंगे और जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में सोते रहेंगे। उपरोक्त प्रकरण को लेकर जब जिला कृषि अधिकारी बलरामपुर से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जांच कर ओवर रेटिंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। किसानों की मांग – ओवर रेटिंग करने वाली दुकान व एजेंसी की तत्काल जांच हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज हो और किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराया जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ आयेंगे पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, 29 नवंबर को होगा ऐतिहासिक स्वागत     |     किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला एक व्यक्ति; कई की तलाश जारी     |     यूरिया ओवर रेटिंग का खेल जारी, किसान लुट रहे, प्रशासन की सख्ती के बाद भी नहीं थम रहा डाका     |     बेटे की तलाश में भटक रहे थे माता-पिता, रेलवे लाइन पर मिली उसकी लाश; हालत देख बिलख पड़े     |     दिल्ली में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, 29 महिलाएं मुक्त; 15 लोग गिरफ्तार     |     भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत, 11 से अधिक जख्मी     |     परिसीमन बिल के खिलाफ विपक्ष के साथ ‘अंगद के पांव’ की तरह खड़ी रहेगी सपा:अखिलेश यादव     |     पांच चुनावी शिकस्त, दो जीत ! फिर भी 7 हजार से अधिक मतों से शिकस्त के बाद भी पिछले दरवाजे से एमएलसी और उप मुख्यमंत्री की कुर्सी, आखिर भाजपा में राजनीतिक योग्यता का पैमाना क्या है ?     |     सुप्रीम कोर्ट ने साल-2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की सज़ा पर रोक लगाई, मेडिकल आधार पर ज़मानत मिली     |     चार दिन पहले ही जिस व्यक्ति को रामदेव मे हनुमान जी का अंश बताया था, उसी व्यक्ति को चार दिन बाद ढोंगी, पाखण्डी और मूर्ख कहना रामदेव की कुंठा को ही दर्शाता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000