चेहरे की टूटी 108 हड्डियां, पटाखे फटने से नाबालिक गंभीर रूप से घायल

कटनी में 14 वर्षीय आर्यन मिश्रा पटाखा फटने से गंभीर रूप से घायल हुआ। चेहरे की 108 हड्डियां टूट गईं। जबलपुर में डॉक्टरों ने ढाई घंटे के ऑपरेशन से उसकी जान बचाई। अब हालत स्थिर है और वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि पटाखा बच्चे तक कैसे पहुंचा। मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। पटाखे के जोरदार ब्लास्ट होने से 14 वर्षीय आर्यन मिश्रा का पूरा चेहरा चकनाचूर हो गया।

आंखें, नाक और जबड़े की हड्डियां बिखर गईं। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे जहां आर्यन खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा था। झिंझरी चौकी प्रभारी राजेश दुबे कुमार ने बताया कि झिंझरी पुलिस लाइन निवासी एएसआई विवेक कुमार मिश्रा जो परिजनों के साथ निवास करते हैं, उनके बच्चे आर्यन मिश्रा ने 5 नवंबर की खेल खेल में तेज पटाखा फोड़ने का प्रयास किया तभी ब्लास्ट हो गया और धमका इतना भयानक रहा कि बच्चे के चेहरे की पूरी हड्डी चकनाचूर हो गई।

बच्चे की गंभीर हालत देख स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चे को तुरंत कटनी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके तुरंत बाद प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने बच्चे की हालत गंभीरजबलपुर ले जाएं। जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में आर्यन मिश्रा को जबलपुर के निजी अस्पताल लाया गया। यहां ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राहुल चतुर्वेदी और प्लास्टिक सर्जरी टीम ने करीब ढाई घंटे तक लगातार ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के मुताबिक आर्यन के चेहरे की हड्डियों में करीब 108 जगह क्रैक आ चुके थे।

नाक, मुंह, आंखों के आसपास की हड्डियां और जबड़ा तक बुरी तरह टूट चुका था। ब्लास्ट के असर से ब्लड और गैस श्वसन नली तक प्रभावित हो गई थी, जिससे आर्यन सांस भी नहीं ले पा रहा था। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखते हुए पहले ब्लीडिंग को कंट्रोल किया, फिर हड्डियों को प्लेट्स लगाकर जोड़ा। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया जिस हालत में बच्चा लाया गया था, उसमें बच पाना लगभग नामुमकिन था। लेकिन पूरी टीम ने लगन से काम किया और आखिरकार बच्चे की जान बचाने में सफल रहे। घायल बच्चे के पिता विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि आर्यन की हालत खतरे से बाहर है।

9 नवंबर को उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा अब धीरे-धीरे रिकवर कर रहा है कुछ दिनों में बोलना भी शुरू कर देगा। हालांकि इस हादसे ने पूरे कटनी शहर को हिला गया है। वहीं घटना सूचना के बाद पहुंची झिंझरी चौकी पुलिस ने जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। एक जानकारी मुताबिक बच्चे की मानसिक स्थिति उतनी बेहतर नहीं है जितना आम बच्चों की होती है। वहीं बच्चे के पास बड़ा पटाखा आखिर उसके पास कैसे पहुंचा पुलिस और फॉरेंसिक टीम इसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आर्यन की बहादुरी और डॉक्टरों की मेहनत ने इस हादसे को एक चमत्कारिक कहानी में बदल दिया है जहां मौत के मुंह से 14 साल का बच्चा ज़िंदगी की ओर लौट आया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000