कुचलता रहा बुजुर्ग का शव: 10 दिनों तक लिफ्ट के नीचे दबी रही मृतक की बॉडी, इलाके में बदबू फैलने से हुई जानकारी

मध्य प्रदेश के भोपाल की एक पॉश कॉलोनी से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां चिनार ड्रीम सिटी में रहने वाले 77 साल के बुजुर्ग की लिफ्ट के डक्ट में गिरने से मौत हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि 10 दिनों तक बुजुर्ग का शव लिफ्ट के डक्ट के नीचे पड़ा रहा, जहां लिफ्ट बार-बार बुजुर्ग के शव को कुचलती रही, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। मृतक बुजुर्ग की पहचान मिसरोद थाना क्षेत्र के चिनार ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले 77 साल के गिरी गोस्वामी के रूप में हुई है। उनकी लिफ्ट के डक्ट के नीचे गिर जाने से मौत हो गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 10 दिन पहले परिजन ने थाने में शिकायत की थी कि उनके पिताजी कई दिनों से मिल नहीं रहे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बावजूद भी बुजुर्ग का कोई भी पता नहीं लगा, 10 दिन बीत जाने के बाद जब लिफ्ट से बदबू आने लगी तब पता चला कि नीचे किसी का शव है, जब लिफ्ट उठाकर देखा तो पता चला कि अंदर 77 साल के बुजुर्ग का ही शव है।

इलाके में बदबू फैलने से हुई जानकारी

परिजन ने बताया कि करीब 10 दिन पहले मृतक गिरी गोस्वामी किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जैसे ही वह सोसाइटी की लिफ्ट में सवार हुए, लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। लिफ्ट सीधे गड्ढे में गिर जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इस हादसे की जानकारी काफी समय तक किसी को नहीं हो सकी। लिफ्ट के गड्ढे में शव पड़े रहने के कारण, जब इलाके में तेज बदबू फैलने लगी, तब जाकर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि गिरी गोस्वामी की मौत लिफ्ट के गड्ढे में गिरने से हुई है। सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा है उनका कहना हैकि सोसाइटी की सभी लिफ्ट लंबे समय से खराब हालत में हैं और इस बारे में कई बार समिति प्रबंधन से शिकायत की जा चुकी थीइसके बावजूद प्रबंधन ने मरम्मत या सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया और ध्यान नहीं दियालोगों का कहना है कि कि अगर समय रहते लिफ्ट की मरम्मत और जांच कराई गई होती तो यह बड़ी घटना टाली जा सकती थी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000