i phone ना दिलाने पर 11 वीं की छात्रा ने जान दी: परिवार को दी थी धमकी; पिता बोला-गरीब हूं, कहां से लाता इतने रुपए

झांसी में 11वीं की एक छात्रा ने आईफोन के लिए जान दे दी। वह कई दिनों से आईफोन दिलाने की जिद कर रही थी। आत्महत्या से पहले छात्रा ने अपने पिता को धमकी देते हुए कहा था- अगर दो दिन में आईफोन नहीं मिला तो देख लेना। उस वक्त पिता को उसकी धमकी समझ नहीं आई। शनिवार को जब माता-पिता काम पर चले गए, उसी दौरान छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में उरई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। छात्रा की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी की मौत से पूरा परिवार आहत है। पिता ने कहा- मैं गरीब किसान हूं। आईफोन के लिए पैसे नहीं थे। पूरा मामला जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के कुशमिलिया गांव का है।

अब जानिए पूरा मामला 

पिता बोले- बेटी से कहा था मटर बेचकर रुपए दे दूंगा कुशमिलिया गांव निवासी तुलसीराम राजपूत किसान हैं। उन्होंने बताया- मेरी दो बेटियां संतोषी और माया व एक बेटा मानवेंद्र है। बड़ी बेटी संतोषी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी माया (18 साल) गांव के राजकीय इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। बेटा मानवेंद्र भी पढ़ाई करता है। कुछ समय पहले माया का मोबाइल टूट गया था, जिसके बाद वह नया फोन दिलाने की मांग कर रही थी। वह कहती थी कि आपने बहन और भाई को मोबाइल दिला दिया है, अब मुझे भी नया मोबाइल चाहिए। माया एक पुराना आईफोन मांग रही थी, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए थी।

मेरे पास इतने पैसे नहीं थे। मेरी अपनी खेती नहीं है, बटाई पर जमीन लेकर खेती करता हूं और साथ ही ऑटो चलाकर परिवार का खर्च चलाता हूं। गरीबी के कारण बेटी की आईफोन की मांग पूरी नहीं कर सका। मैंने उससे कहा था कि 15 दिन बाद मटर की फसल बिक जाएगी, तब उसे पुराना आईफोन दिला दूंगा, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। बेटी ने अल्टीमेटम दिया, लेकिन समझ नहीं पाया पिता तुलसीराम राजपूत ने आगे बताया- बेटी माया काफी जिद्दी स्वभाव की थी। पहले उसने घड़ी की मांग की थी, जिसे मैंने पूरा कर दिया था। कुछ समय पहले वह सोने की झुमकी मांग रही थी, लेकिन बाद में कहने लगी कि झुमकी बाद में दिला देना, अभी मुझे आईफोन चाहिए।

शुक्रवार को उसने मुझसे कहा कि अगर दो दिन में आईफोन नहीं दिलाया तो तुम्हें पता चल जाएगा। मैंने उससे पूछा कि क्या पता चल जाएगा, तो उसने कहा कि तुम खुद देख लेना। मैं उसकी बात का मतलब नहीं समझ पाया। शनिवार को मैं ऑटो चलाने चला गया था और मेरी पत्नी बबली खेत पर मटर तोड़ने गई हुई थी। उस समय बेटी माया घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने चूहा मारने की दवा खा ली।

जब बेटा मानवेंद्र घर पहुंचा तो माया ने उसे बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद हम लोग उसे उरई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आईफोन की मांग पूरी न होने पर मेरी बेटी ने यह कदम उठा लिया। माया की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मेडिकल चौकी प्रभारी बोले- मामले की जांच जालौन पुलिस करेगी

मेडिकल चौकी प्रभारी मोहित राणा ने बताया-

” पंचनामा भरकर मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। यह मामला जालौन का है, इसलिए आगे की जांच जालौन पुलिस करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000