उत्तरप्रदेशफिरोजाबाद 12वीं की छात्रा का काट दिया गला, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस By Pratibha Rajdar Last updated Aug 19, 2025 130 उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 12वीं की छात्रा की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिरोजाबाद में 12वीं की छात्रा का गला काटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश सुबह-सुबह खेत में पड़ी मिली, तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। हत्या क्यों और किसने की ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जसराना के गांव नगला जाट निवासी 12वीं की छात्रा का शव खेत में पड़ा मिला। छात्रा का नाम नेहा है। उसकी पहचान इंद्रपाल निवासी ग्राम नगला जाट के रूप में कर ली गई। बताया गया है कि छात्रा की लाश दिनोली गोरवा मार्ग पर खेत में मिली। ग्रामीणों ने जब छात्रा के शव को देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण और सीओ जसराना भी गांव में पहुंच गए। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। samachar 130 Share