14 साल के बच्चों को उल्टा लटकाकर सुंघाया मिर्ची का धुआं, चोरी के आरोप में दी तालिबानी सजा

मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले में 14 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दी गई। उल्टा लटकाकर मासूम को मिर्च की धुनी दी गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो 31 अक्टूबर दीपावली के दिन का है। पुलिस ने आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। मोहगांव थाना प्रभारी रूपलाल उइके के अनुसार, 31 अक्टूबर की घटना है। 14 साल के दो बच्चे दही के पैसे देने गांव में ही किसी के घर गए हुए थे। इन्होंने वहां से घड़ी उठा ली और घर ले आए थे। जब दोनों बच्चों को पता चला कि घड़ी मालिक हमें ढूंढ रहे हैं, तो फिर वापस घड़ी ले जाकर वहीं रख दी। वहां से वापस निकलने लगे तो घड़ी मालिक ने पकड़कर उनको समझाइश देकर छोड़ दिया।

लेकिन वहीं पर मौजूद अन्य दो युवक दोनों बच्चों को वहां से उठाकर थोड़ी दूर एक ट्रैक्टर गैराज में लेकर गए और वहां पर चोरी के संबंध में पूछताछ करने लगे और फिर उल्टा लटकाकर मारपीट की और मिर्च की धुनी दी। बच्चों ने अपने घर पर अपने परिजनों को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। आरोपी सुरेंद्र बाबनकर ने घटना का वीडियो बनाया था, तो किसी अन्य व्यक्ति से घटना का वीडियो वॉट्सएप पर मांगकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जब पीड़ित बच्चों के पिता के पास पहुंचा तो मामले का पता चला। पिता और बच्चे थाना पहुंचे और रिपोर्ट लिखवाई। इस घटना के दो आरोपियों निखिल कलंबे, सुरेंद्र बाबनकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि घड़ी मालिक और दो आरोपी गांव के एक ही मोहल्ले में रहते हैं। घड़ी मालिक ने तो बच्चों को समझाइश देकर छोड़ दिया था, लेकिन दूसरे आरोपियों के घर से पहले कुछ सामान की चोरी हुई थी, उस संबंध में वो बच्चों को उठाकर ले गए थे। बच्चों को गैराज में ले जाकर और उल्टा लटकाकर मारपीट की, फिर मिर्च को धुनी दी गई। घटना पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000