UP में 16 PCS अफसरों का तबादला; महाकुंभ से पहले प्रयागराज को मिले 6 एसडीएम

लखनऊ। योगी सरकार ने 16 पीसीएफ अफसरों के तबादले कर दिए हैं। महाकुंभ से पहले छह अफसरों को प्रयागराज भेजा गया है। इसके अलावा नमामि गंगे योजना के लिए बांदा, जालौन, फिरोजाबाद और झांसी में नई तैनाती दी गई है। यूपी सरकार महाकुंभ को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उपनिदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ के पद पर तैनात ज्योति गौतम को एडीएम (नागरिक आपूर्ति) के पद पर तबादला कर दिया गया है, जबकि कानपुर देहात में एडीएम न्यायिक के पद पर तैनात अमित कुमार राठौर तृतीय को मुख्य राजस्व अधिकारी गोरखपुर बना दिया गया है। वहीं, 6 पीसीएस अधिकारियों को प्रयागराज भेज दिया गया है। प्रयागराज में अगले साल महाकुंभ का आयोजन हुआ है।

इसी क्रम में पीसीएस कीर्ति प्रकाश भारती का तबादला मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती के पद पर कर दिया गया है। कीर्ति प्रकाश मौजूदा समय मे उपनिदेशक सूडा लखनऊ के पद पर तैनात थे। विशेष कार्याधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी गौतमबुद्ध नगर के पद पर तैनात रहे पीसीएस राजेश कुमार चतुर्थ को एडीएम (भूमि अध्यप्ति) गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ में एसडीएम के पद पर तैनात रहे प्रेमचंद मौर्या को जालौन में एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम महराजगंज रहे मदन मोहन वर्मा को एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति बांदा बनाया गया है।

एसडीएम मैनपुरी के पद पर तैनात योगेंद्र कुमार का एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति झांसी के पद पर तबादला कर दिया गया है। ऐसे ही एसडीएम अंबेडकरनगर रहे मोहनलाल गुप्ता को एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम अयोध्या के पद पर तैनात शिव अवतार सिंह को विशेष कार्यकारी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। एसडीएम महोबा रहे मृत्युंजय नारायण मिश्र को सहायक नगर आयुक्त वाराणसी बनाया गया है।

6 एसडीएम प्रयागराज भेजे गए…

6 पीसीएस अधिकारियों को प्रयागराज भेज दिया गया है। विशेष कार्य अधिकारी राजस्व परिषद सुनील कुमार को एसडीएम प्रयागराज बना दिया गया है। एसडीएम ललितपुर रहे अशोक कुमार चौधरी को एसडीएम प्रयागराज, एसडीएम बांदा राघवेंद्र सिंह को एसडीएम प्रयागराज और एसडीएम अलीगढ़ से हीरालाल को भी एसडीएम प्रयागराज के पद पर तबादला कर दिया गया है। साथ ही एसडीएम सहारनपुर से सुरेंद्र प्रताप यादव को एसडीएम प्रयागराज और एसडीएम सुल्तानपुर ठाकुर प्रसाद को एसडीएम प्रयागराज के पद पर तबादला कर दिया गया है।

ये देखें SDM की लिस्ट…

  • PCS शिव अवतार सिंह SDM अयोध्या से OSD यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर बने
  • PCS मृत्युंजय नारायण मिश्रा SDM महोबा से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी बने
  • PCS सुनील कुमार OSD राजस्व परिषद से SDM प्रयागराज बनाए गए
  • PCS अशोक कुमार चौधरी SDM ललितपुर से एसडीएम प्रयागराज बनाए गए
  • PCS राघवेंद्र सिंह SDM बांदा से प्रयागराज भेजे गए
  • PCS हीरालाल एसडीएम अलीगढ़ से एसडीएम प्रयागराज बनाए गए
  • PCS सुरेंद्र प्रताप यादव SDM सहारनपुर से एसडीएम प्रयागराज बनाए गए
  • PCS ठाकुर प्रसाद SDM सुल्तानपुर प्रयागराज भेजे गए
  • PCS ज्योति गौतम उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार ADM आपूर्ति लखनऊ बनी
  • PCS राजेश कुमार चतुर्थ OSD यमुना अथॉरिटी को ADM गौतम बुद्धनगर बनाया गया
  • PCS अमित राठौर ADM न्यायिक को CRO गोरखपुर बनाया गया
  • PCS कीर्ति प्रकाश भारती उपनिदेशक सूडा लखनऊ को CRO बस्ती बनाया गया
  • SDM महराजगंज रहे मदन मोहन वर्मा को एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति बांदा बनाया गया
  • SDM अंबेडकरनगर रहे मोहनलाल गुप्ता को एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति फिरोजाबाद
  • आजमगढ़ में SDM रहे प्रेमचंद मौर्या को जालौन में एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की जिम्मेदारी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000