2024 तो झांकी है:अखिलेश यादव की नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर, सपा सांसदों को दिए ये निर्देश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की।अखिलेश यादव की बात से साफ है कि उनकी नजर अब 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर है।अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित सांसदों से कहा कि आप जनता के बीच रहें, उनकी समस्या सुनें तभी आगे ऐसी जीत मिलेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी को बड़े पैमाने पर जनता का समर्थन मिला है।अब समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। जनता की एक-एक बात सुनें,उनके मुद्दों को उठाएं,क्योंकि जनता के मुद्दों की जीत हुई है। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी की 80 में से 37 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सभी सांसदों से कहा कि इस बार बहुत मजबूती के साथ यूपी की जनता के मान-सम्मान की लड़ाई संसद में लड़नी है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जहां से सबसे ज्यादा सांसद चुनकर जा रहे हैं, वहां की जनता की बात संसद में रखें। हमारे सांसदों ने चुनाव में लगातार मेहनत की, जनता के बीच रहें। यही वजह रही कि सपा ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। नकारात्मक राजनीति खत्म हो गई है और सकारात्मक राजनीति का दौर शुरू होने के साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों की जीत हुई है।

सरकार और प्रशासन पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे एक सांसद वह हैं, जिन्हें जीत का सर्टिफिकेट मिला दूसरे वे हैं, जिन्हें भाजपा की धांधली की वजह से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया। हम दोनों सांसदों को बधाई देते हैं। अखिलेश ने कहा कि उम्मीद का दौर शुरू हो चुका है। जनता के मुद्दों की जीत हुई है।इस मौके पर सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मैं सपा के सभी सांसदों को बधाई देना चाहूंगी। डिंपल ने कहा कि लोकतंत्र में लोग अगर खुश नहीं होते हैं, तो अपना प्रतिनिधि अपने हिसाब से चुनते हैं। अयोध्या में भी यही हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000