जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या

श्रावस्‍ती। उत्‍तर प्रदेश के श्रावस्‍ती में 3 मार्च को जंगल में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया था। पता चला कि ये कंकाल महिला किसान नेता 25 वर्षीय आंचल मिश्रा का है। आंचल किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्‍यक्ष थी। पुलिस ने इस हत्‍याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी सूरज वर्मा को अरेस्‍ट कर लिया है। अवैध संबधों की वजह से आंचल की हत्‍या हुई है। सूरज वर्मा पुराना हिस्‍ट्रीशीटर है।

पुलिस ने बताया कि सूरज वर्मा एक अपराधी है। वर्ष 2011 से अब तक उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। सूरज ने पुलिस को बताया कि आंचल के साथ वह चार महीनों से बातचीत करता था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। आंचल अक्‍सर सूरज से पैसों की डिमांड किया करती थी। पैसे ना देने पर थाने में झूठी शिकायत करने की धमकी देती थी। इससे तंग आकर वह बहाने से बीते 17 फरवरी को आंचल को जंगल में ले गया और वहां उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी।

शव को जंगल में छिपाकर वह भाग गया। सूरज वर्मा पर छेड़खानी, चोरी, आर्म्‍स एक्‍ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम समेत विभिन्‍न धाराओं में सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सूरज का महिला नेता से अफेयर था। महिला पैसों को लेकर सूरज को ब्‍लैकमेल करती थी। इसकी वजह से सूरज ने महिला की गला घोंटकर हत्‍या कर दी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

दरअसल, बांसगढ़ फत्‍तेपुर बनगई गांव में आंचल मिश्रा अपने पति संतोष मिश्रा और दो बच्‍चों के साथ रहती थी। 17 फरवरी को वह किसान यूनियन की एक बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद आंचल का सुराग नहीं लगा तो पति संतोष ने मल्‍हीपुर थाने में 19 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जंगल में मिली आंचल और सूरज की लोकेशन

संतोष ने अपनी शिकायत में सूरज वमा पर पत्‍नी की हत्‍या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो आंचल के फोन की लोकेशन जंगल में मिली। सूरज वर्मा के फोन की लोकेशन भी उसी दिन जंगल में मिली। पुलिस की जांच की तस्‍वीर साफ हो गई। सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस उसे लेकर जंगल गई जहां मौके पर आंचल की साड़ी, जूता और पर्स बरामद हुआ।

सूरज पर छेड़खानी, चोरी समेत 7 मुकदमे पहले से दर्ज

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि पकड़े गए सूरज वर्मा पर छेड़खानी, चोरी, आर्म्‍स एक्‍ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम समेत विभिन्‍न धाराओं में सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सूरज का महिला नेता से अफेयर था। महिला पैसों को लेकर सूरज को ब्‍लैकमेल करती थी। इसकी वजह से सूरज ने महिला की गला घोंटकर हत्‍या कर दी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्‍य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000