झोपड़ी में अचानक भीषण आग लगने से माता-पिता सहित 3 बच्चों की जिंदा जलकर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एक झोपड़ी में आग लगने से माता-पिता सहित 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव में बंजारों की बड़ी बस्ती की यह घटना है। जब आग लगी तो परिवार के लोग झोपड़ी में ही सो रहे थे। इसलिए वह बाहर नहीं निकल पाए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक परिवार के 5 लोग और पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। थाना प्रभारी, सीओ और एसपी देर रात मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या या हादसे की जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ गांव में बंजारों की बड़ी बस्ती है। शनिवार देर रात आग लगने से झोपड़ी में रहने वाले दंपत्ति सतीश (30-वर्ष) और काजल (26-वर्ष) के साथ ही 3 बच्चे सनी (6-वर्ष), संदीप (वर्ष-5), गुड़िया (वर्ष-3) की झोपड़ी के अंदर ही जलकर मौत हो गई। चीख-पुकार सुन बस्ती के लोग दौड़े और बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया।

लेकिन, तब तक दंपत्ति और उनके 3 बच्चों की जलकर मौत हो गई। जबकि आग बुझाने के चलते मृतक सतीश की मां गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी के साथ ही सीओ और एसपी मौके पर पहुंचे। बता दें कि गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग झोपड़ी में कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स और गांव के लोग फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड और पुलिस जांच में जुटी हुई है। आग लगने के बाद एसपी के साथ ही फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और पुलिस अफसर मौके पर जांच करने पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए। जांच में अगर कुछ भी संदिग्ध मिला तो आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। बस्ती में मौजूद लोगों से पूछताछ और बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिससे अग्निकांड की सच्चाई सामने आ सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000