‘द सीजर फैमिली’ में मसाज करवाने आया बैंककर्मी का वीडियो बनाकर वसूले 3 लाख

मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी रोड पर दो दिन पहले रविवार को आम दिनों की तरह ही चहल-पहल थी। सड़कों पर गाड़ियां आ-जा रही थीं। पास मौजूद मार्केट में खरीदारों की भीड़ जुटती जा रही थी। शाम के समय ये भीड़ और बढ़ गई। अचानक सायरन बजाती हुईं पुलिस की कुछ गाड़ियां वहां पहुंचीं। देखते ही देखते पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों की फौज सीधे एक मसाज पार्लर पहुंची और छापा मार दिया। दरअसल ‘द सीजर फैमिली’ नामक इस स्‍पा सेंटर में मसाज की आड़ में सेक्‍स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहीं पार्लर संचालिका अयाना खान और आयशा खान को पकड़ लिया। इसके साथ ही नौ महिला और सात पुरुषों को भी गिरफ्त में ले लिया गया।

दरअसल, आरोप है कि स्‍पा सेंटर की संचालिका ने मसाज कराने पहुंचे एक बैंककर्मी का सीक्रेट कैमरे से वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने बैंककर्मी से तीन लाख रुपये वसूल लिए। संचालिका का मन इतने में नहीं भरा। वह बैंककर्मी से पांच लाख रुपये और मांग रही थी। परेशान बैंककर्मी ने एसएसपी से गुहार लगाकर अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई और स्‍पा सेंटर पर पुलिस की टीम ने छापा मार दिया।

कपड़े चेंज करते समय धोखे से बना लिया वीडियो: बैंककर्मी…

बैंककर्मी का आरोप है कि स्‍पा सेंटर में कपड़े चेंज करते समय धोखे से उसका वीडियो बना लिया गया। इसके बाद स्‍पा सेंटर की संचालिका ने उसे ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया। संचालिका ने बैंककर्मी को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी डॉ विपिन ताडा का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बैंककर्मी का कहना है कि वह संचालिका को अब तक तीन लाख रुपये दे चुका है।

आपत्तिजनक हालत में पाए गए थे पुरुष और महिलाएं…

जांच के बाद जब पुलिस टीम स्‍पा सेंटर में छापा मारने पहुंची तो वहां कई महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने छापे के दौरान वीडियोग्राफी करवाई है। पार्लर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को कब्‍जे में ले लिया गया है। स्‍पा संचालिकाओं के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि वह बैंककर्मी के अलावा और किसको किसको ब्‍लैकमेल कर रही थीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000