स्लो पॉइजन देकर 5 लोगों की हत्या: एक महीने में पूरे परिवार की गई जान, तीन हुए बीमार; बहू और महिला रिश्तेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक महीने के अंदर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बुधवार 18 अक्टूबर को घर की बहू और एक महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया। दोनों पिछले एक महीने से सभी को खाने-पीने की चीजों में स्लो पॉइजन दे रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिलाएं संघमित्रा कुम्भारे (22) और रोजा रामटेके (36) हैं। मृतकों की पहचान संघमित्रा के पति रोशन कुम्भारे, शंकर कुम्भारे (ससुर), विजया (सास), कोमल (ननद) और वर्षा उराडे (सास की बहन) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि अकोला की रहने वाली संघमित्रा का रोशन के साथ प्रेम-प्रंसग था। संघमित्रा के घरवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। दिसंबर साल-2022 में संघमित्रा ने घर से भागकर रोशन से शादी कर ली। शादी के बाद संघमित्रा गढ़चिरौली में अपने ससुरालवालों के साथ रहने लगी। शादी के बाद रोशन उसके साथ मारपीट करने लगा। उसके घरवाले भी संघमित्रा के साथ बुरा व्यवहार करते थे। संघमित्रा इससे परेशान रहने लगी।

संघमित्रा के पिता ने खुदकुशी कर ली…

संघमित्रा के पिता को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने अप्रैल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो महीने पहले रक्षाबंधन पर संघमित्रा ने मायके जाने की जिद की, लेकिन पति और ससुरालवालों ने इजाजत नहीं दी। इस दौरान रोशन ने पत्नी से मारपीट भी की। पुलिस ने बताया कि लड़ाई-झगड़े के बाद संघमित्रा रो रही थी। इस दौरान विजया की भाभी रोजा उसे सांत्वना देने के लिए आई।

बहू के साथ ममेरी सास ने रची साजिश…

रोजा और विजया के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर सालों से विवाद चल रहा था। विजया अपनी चार बहनों और एक भाई के बीच पिता की चार एकड़ जमीन का बराबर बंटवारा चाहती थी। जबकि, रोजा पूरी जायदाद पर अपने पति का अधिकार चाहती थी। संघमित्रा ने रोजा को बताया कि वह अपने ससुरालवालों को मारना चाहती है। रोजा ने मौके का फायदा उठाया। उसने संघमित्रा से कहा कि वह उसकी मदद करेगी।

गूगल पर हत्या करने के तरीके सर्च किए…

इसके बाद दोनों ने कुम्भारे परिवार की हत्या की साजिश रची। उन्होंने गूगल पर लोगों को मारने के अलग-अलग तरीके सर्च किए। इस दौरान उन्हें थैलियम जहर के बारे में पता चला, जिसे खाने के बाद धीरे-धीरे इंसान बीमार पड़ता है। फिर उसकी मौत हो जाती है। जांच के दौरान इंसान के शरीर में थैलियम ​​​​का पता लगाना भी मुश्किल होता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000