राजा भैया की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दोबारा शुरू की डिप्टी एसपी जियाउल हक हत्या केस की जांच

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. डिप्टी एसपी जिया उल हक मर्डर केस में सीबीआई (CBI) ने फिर से जांच शुरू कर दी है. इस सिलसिले में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम कुंडा पहुंची, जिसके बाद टीम ने इस मामले की एक बार फिर से जांच शुरू कर दी है.  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार शाम सीबीआई की टीम कुंडा पहुंची, जहां बलीपुर गांव जाकर टीम ने पूरे घटनास्थल का मुआयना किया. सीबीआई की टीम घटनास्थल पर करीब दो घंटे तक रही. इस दौरान टीम ने पूरी छानबीन की. इसके बाद टीम ने इलाके के हथिगवां थाने जाकर वहां से भी जानकारी जुटाई और वापस प्रतापगढ़ शहर पहुंच गई. 

जल्द होगी औपचारिक पूछताछ…

सीबीआई ने बलीपुर गांव में कुछ लोगों से बातचीत भी की है. तमाम लोगों से जल्द ही औपचारिक तौर पर पूछताछ भी की जा सकती है, यही नहीं इस मामले में बाहुबली विधायक राजा भैया से भी दोबारा पूछताछ की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की दोबारा जांच किए जाने के आदेश दिए हैं. 

2 मार्च 2013 को हुई थी हत्या…

दरअसल 2 मार्च साल 2013 को डिप्टी एसपी जियाउल हक की कुंडा के बलीपुर गांव में उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वो यहां पर हुई डबल मर्डर की घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था. राजा भैया उर्फ़ रघुराज प्रताप सिंह उस वक्त की तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. डिप्टी एसपी जिया उल हक की विधवा परवीन आजाद की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. राजा भैया के साथ ही उनके कुछ करीबियों के खिलाफ भी नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस ने इस मामले में राजा भैया, उनके करीबी हरिओम श्रीवास्तव, संजय सिंह उर्फ गुड्डू, गुलशन यादव और रोहित सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 504, 506, 120 बी और सी एल एक्ट की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया था. 

अखिलेश सरकार में मिल गई थी क्लीन चिट…

अखिलेश सरकार की सिफारिश पर तत्कालीन केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी. सीबीआई ने कुंडा में ही कैंप ऑफिस बनाकर कई महीने तक इस मामले में तफ्तीश की थी. कैंप ऑफिस में दो दिनों तक सीबीआई ने राजा भैया से पूछताछ की थी, हालांकि सीबीआई ने इस मामले में राजा भैया को क्लीन चिट दे दी थी और उनके खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू…

ट्रायल कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी. इसके बाद डीएसपी जिया उल हक की पत्नी परवीन आजाद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सीबीआई को 3 महीने में आगे की जांच कर अपने रिपोर्ट दाखिल करनी है. सीबीआई की टीम कुंडा, प्रतापगढ़ शहर या फिर प्रयागराज शहर में किसी एक जगह पर कैंप कार्यालय बनाकर जांच जारी रखेगी. सीबीआई ने इस मामले में प्रतापगढ़ की पुलिस से भी संपर्क किया है. एसपी सतपाल अंतिम के मुताबिक सीबीआई की टीम जो भी जानकारी या मदद चाहेगी, उसे मुहैया कराया जाएगा. 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000